फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Ishan Uday Scholarship Scheme 2024 UGC for North Eastern Students Registration closes soon Check Direct link

Scholarship: 12वीं पास को हर माह मिलेंगे 8000 रुपये, भारत सरकार की छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन का आखिरी दिन

Thu, 31 Oct 2024 08:20 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 31 Oct 2024 08:20 AM IST
सार

Scholarship: उत्तर-पूर्वी राज्यों के छात्रों के लिए ईशान उदय छात्रवृत्ति भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक विशेष छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन करने का आखिरी दिन आज है। इस छात्रवृत्ति से विद्यार्थियों को प्रतिमाह 8000 रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन
Ishan Uday Scholarship Scheme 2024 UGC for North Eastern Students Registration closes soon Check Direct link
Scholarship, छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC Ishan Uday Scholarship: पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए भारत सरकार ने यूजीसी ईशान उदय छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। पूर्वोत्तर राज्यों में रहने वाले 12वीं पास, स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश लेने पर 8,000 प्रति माह छात्रवृत्ति पा सकते हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) 'ईशान उदय विशेष छात्रवृत्ति योजना पूर्वोत्तर क्षेत्र' के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP), scholarships.gov.in. पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


ईशान उदय छात्रवृत्ति भारत सरकार द्वारा उत्तर-पूर्वी राज्यों के छात्रों के लिए एक विशेष छात्रवृत्ति योजना है। इसका उद्देश्य उन छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक कारणों से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन

10 महीने के लिए मिलती है छात्रवृत्ति

आयोग राज्यवार योग्यता के आधार पर 10,000 पुरस्कार विजेताओं का चयन करेगा। यह छात्रवृत्ति वर्ष में 10 महीने के लिए दी जाती है। प्रत्येक श्रेणी के अंतर्गत 50 प्रतिशत स्लॉट कला, मानविकी और सामाजिक विज्ञान, कानून, प्रबंधन के लिए निर्धारित किए गए हैं और शेष 50 प्रतिशत विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, तकनीकी, कृषि और वानिकी कार्यक्रमों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता करना है, ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।

Ishan Uday Scholarship के लिए आवेदन के चरण
  1. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट की होम पेज पर Announcements के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अगले पेज पर Ishan Uday Special Scholarship Scheme For NER के लिंक पर जाएं।
  4. अब मांगी जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।
  5. आप पंजीकरण के बाद आवेदन कर सकते हैं।
  6. आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण जानकारी

  • उत्तर-पूर्वी राज्य के निवासी: यह छात्रवृत्ति केवल असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, और सिक्किम के छात्रों के लिए उपलब्ध है।
  • पारिवारिक आय: जिन छात्रों का परिवार की वार्षिक आय सरकारी मानदंडों के अनुसार सीमित है, उन्हें प्राथमिकता दी जाती है।
  • उच्च शिक्षा में नामांकन: छात्र जिनका नामांकन किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज में स्नातक, स्नातकोत्तर, या व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में है, वे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • ईशान उदय योजना के लिए केवल नियमित, पूर्णकालिक डिग्री पाठ्यक्रमों पर विचार किया जाएगा। ओपन, डिस्टेंस, पत्राचार, निजी और अंशकालिक पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्र पात्र नहीं होंगे। प्रबंधन कोटा के माध्यम से प्रवेश पाने वाले छात्र भी पात्र नहीं हैं।
  • आवेदकों के माता-पिता की वार्षिक आय 4.50 लाख प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदकों के पास पूर्वोत्तर राज्य का वैध निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed