फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ISC Board Exam 2022 for Class 12th Starts Know CISCE Exam Guidlines Tips in Hindi

CISCE ISC 12th Board Exam: आईएससी कक्षा 12वीं सेमेस्टर-2 परीक्षा आज से शुरू, लास्ट मिनट गाइडलाइंस यहां देखें

Tue, 26 Apr 2022 12:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 26 Apr 2022 12:05 PM IST
सार

ISC Semester 2 Exams 2022: सीआईएससीई के तहत कक्षा 12वीं बोर्ड के छात्र मंगलवार को सेमेस्टर-2 की पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। छात्रों की सहायता और जानकारी के लिए लास्ट मिनट एग्जाम गाइडलाइंस यहां साझा की जा रही हैं।

विज्ञापन
ISC Board Exam 2022 for Class 12th Starts Know CISCE Exam Guidlines Tips in Hindi
सीआईएससीई आईसीएसई 10वीं बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआईएससीई (CISCE) द्वारा आईएससी (ISC) कक्षा 12वीं सेमेस्टर-2 परीक्षा मंगलवार, 26 अप्रैल, 2022 से आयोजित की जा रही है। सीआईएससीई के तहत कक्षा 12वीं बोर्ड के छात्र मंगलवार को सेमेस्टर-2 की पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन

सीआईएससीई (CISCE) द्वारा आईएससी कक्षा 12वीं सेमेस्टर-2 परीक्षा 2022 ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। छात्रों को कोविड-19 संबंधी सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है। छात्रों की सहायता और जानकारी के लिए लास्ट मिनट एग्जाम गाइडलाइंस यहां साझा की जा रही हैं। 

विज्ञापन

डेढ़ घंटे का पेपर होगा, 10 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे 

इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट, यानी सेमेस्टर-2 परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी। मंगलवार को कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए पहला पेपर अंग्रेजी भाषा का होगा। छात्रों को उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखने के लिए एक घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। आईएससी कक्षा 12वीं सेमेस्टर-2 अंग्रेजी भाषा का पेपर कुल 40 अंकों का होगा। परीक्षा की शुरुआत में छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट का समय दिया जाएगा। 

आईएससी परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  1. उम्मीदवार परीक्षा हॉल में अपना प्रवेश पत्र साथ जरूर लेकर जाएं। इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। 
  2. परीक्षा समय से 10 मिनट पहले यानी अर्थात - दोपहर 1:50 बजे तक परीक्षा हॉल में बैठ जाएं।
  3. उत्तर लिखने के लिए केवल काले या नीले बॉल पॉइंट पेन का ही प्रयोग करें। 
  4. पेंसिल का उपयोग केवल आवश्यकतानुसार डायग्राम यानी चित्र के लिए किया जाना है।
  5. आंसर राइटिंग के दौरान अपने उत्तरों के दोनों ओर मार्जिन बना कर रखें और अपना उत्तर लिखने के लिए शीट के दोनों किनारों का उपयोग करें।
  6. परीक्षा के दौरान हर समय अपना मास्क या फेस कवर पहने रहें।
  7. अपनी खुद की स्टेशनरी, हैंड सैनिटाइजर और पानी की पारदर्शी बोतल लेकर जाएं।
  8. छात्रों को आवश्यक परीक्षाओं के लिए ज्यामिति बक्से, वैज्ञानिक कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

आईएससी सेमेस्टर-1 और 2 के परिणाम जुलाई 2022 तक होंगे जारी

इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट यानी आईएससी सेमेस्टर-1 और 2 के लिए उम्मीदवारों को अंतिम परिणाम जुलाई 2022 तक उपलब्ध कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार सीआईएससीई द्वारा जारी निर्देशों को पढ़ सकते हैं। कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए आईएससी सेमेस्टर-2 परीक्षा 2022 का समापन 13 जून, 2022 को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed