फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Is KCET 2023 Exam Date Announced on kea.kar.nic.in, Check Complete Schedule

KCET 2023 Exam: कर्नाटक सामान्य प्रवेश परीक्षा मई में होगी! केईए कब जारी करेगा अधिसूचना?

Wed, 01 Mar 2023 12:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 01 Mar 2023 12:05 PM IST
सार

KCET 2023 Complete Exam Schedule!: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) इस साल केसीईटी यूजी यानी स्नातक स्तरीय कर्नाटक सामान्य पात्रता परीक्षा (KCET UG CET) 2023 का आयोजन करने की योजना में है।

विज्ञापन
Is KCET 2023 Exam Date Announced on kea.kar.nic.in, Check Complete Schedule
KEA KCET 2023 Exam Dates - फोटो : iStock

विस्तार

KCET 2023 Exam Dates: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) इस साल केसीईटी यूजी यानी स्नातक स्तरीय कर्नाटक सामान्य पात्रता परीक्षा (KCET UG CET) 2023 का आयोजन करने की योजना में है। KCET 2023 परीक्षा 20 और 21 मई, 2023 को आयोजित होने की जानकारी है। जबकि कन्नड़ भाषा की परीक्षा 22 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।  

विज्ञापन

KCET Exam Dates 2023: केसीईटी के लिए पंजीकरण

हालांकि,  कर्नाटक सामान्य पात्रता परीक्षा 2023 की आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं की गई है। केसीईटी 2023 पंजीकरण तिथियां भी फिलहाल घोषित नहीं की गई। उम्मीदवार जो कर्नाटक सामान्य प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट- kea.kar.nic.in पर चेक करते रहना होगा। उम्मीदवार मार्च में विस्तृत अधिसूचना और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद कर सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

KCET Exam Dates 2023 के लिए पात्रता मानदंड

कर्नाटक में इंजीनियरिंग कॉलेजों में योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए KCET 2023 आयोजित किया जाएगा। लगभग 198 कॉलेज केसीईटी स्कोर स्वीकार करते हैं। उम्मीदवार जो केसीईटी 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित अनिवार्य विषयों के साथ दूसरी पीयूसी / कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए।

 

विज्ञापन

KCET Exam Dates 2023 के लिए आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए केसीईटी 2023 आवेदन शुल्क 500 रुपये है। आगे की जानकारी KCET सूचना हैंडआउट के साथ जारी की जाएगी। बीते साल 16 से 18 जून के बीच केसीईटी 2022 का आयोजन हुआ था। जिसमें कुल 2,16,559 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2,10,829 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इस साल भी, 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed