फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IPU: BTech Students Can Now Change Their Branch, But No Shift Change Allowed; Know Process and Terms

IPU: अब बीटेक छात्र बदल सकेंगे अपनी ब्रांच, लेकिन शिफ्ट में नहीं होगा बदलाव; जानें प्रक्रिया और शर्तें

Tue, 08 Apr 2025 09:27 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 08 Apr 2025 09:27 AM IST
सार

IPU: आईपीयू ने स्पष्ट किया है कि इस अवसर का लाभ वह ही छात्र ले सकते हैं जिन्होंने बीते साल बीटेक की शाखा (सीएसई, ईसीई, एमएई) के पहले सेमेस्टर में दाखिला लिया था और अब दो सेमेस्टर पूरे करने के बाद तीसरे सेमेस्टर में उस शाखा को बदलना चाहते हैं।

विज्ञापन
IPU: BTech Students Can Now Change Their Branch, But No Shift Change Allowed; Know Process and Terms
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय - फोटो : ANI

विस्तार

IPU: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बीटेक कोर्सेज में दाखिला लेने वाले छात्र अब सत्र 2025-26 में अपनी ब्रांच बदल सकते हैं। आईपीयू ब्रांच बदलने के इच्छुक छात्रों को यह अवसर देने जा रहा है। इसके लिए उन्हें 30 अप्रैल तक आवेदन करना होगा। ब्रांच बदलने के स्वीकृत मामलों को विवि की वेबसाइट पर 27 मई को प्रदर्शित किया जाएगा। ब्रांच-अपग्रडेशन के तहत छात्र अपनी शिफ्ट में बदलाव नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन


आईपीयू ने स्पष्ट किया है कि इस अवसर का लाभ वह ही छात्र ले सकते हैं जिन्होंने बीते साल बीटेक की शाखा (सीएसई, ईसीई, एमएई) के पहले सेमेस्टर में दाखिला लिया था और अब दो सेमेस्टर पूरे करने के बाद तीसरे सेमेस्टर में उस शाखा को बदलना चाहते हैं।

विज्ञापन

ब्रांच बदलने-अपग्रेड करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी

आईपीयू प्रशासन की ओर से ब्रांच बदलने-अपग्रेड करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि छात्र यह बदलाव उसी कॉलेज व संस्थान की उसी शिफ्ट में कर सकता है, जहां वह जिस शिफ्ट में पढ़ रहा है। उदाहरण के लिए यदि कोई छात्र बीटेक कंप्यूटर साइंस कर रहा है तो वह आईटी, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखा को ले सकता है। बदलाव की इस प्रक्रिया के तहत किसी एक संस्थान-कॉलेज से दूसरे संस्थान व कॉलेज या उसी संस्थान की दूसरी पाली से पहली पाली या पहली पाली से दूसरी पाली में आने की मंजूरी नहीं है। ब्रांच बदलने की मंजूरी पाए आवेदनों की सूची 27 मई को विवि की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा बदलने के लिए छात्रों को परफॉर्मा भरकर आईपीयू के स्कूल, संस्थान के डीन, निदेशक या प्रिंसिपल के नाम आवेदन करना होगा। इसके लिए उन्हें दो हजार रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। शाखा में बदलाव छात्रों की पहले वर्ष (पहले व दूसरे सेमेस्टर) के प्रदर्शन के आधार पर ही होगा। ब्रांच बदलने के लिए आए आवेदन से पहले डीन, निदेशक व यूनिवर्सिटी स्कूल के प्रिंसिपल को इंजीनियरिंग में खाली सीटों की जानकारी 15 अप्रैल तक निदेशक-इंचार्ज को भेजनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed