इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी: ह्यूमन राइट्स ट्रेनिंग प्रोग्राम में छात्रों ने समझा मानवाधिकार का मतलब
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के जस्टिस डिपार्टमेंट ने स्टूडेंट्स ह्यूमन राइट्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया। ह्यूमन राइट्स के बारे में बताने के लिए डॉ. प्रदीप कुमार, प्रोफेसर एसडी शर्मा, डॉक्टर मोहम्मद असद अली, प्रोफेसर जाकिया मोहम्मद को गेस्ट के रूप में बुलाया गया। प्रोग्राम में नाइजीरिया के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर प्रोफेसर जाकिया मोहम्मद ने नाइजीरिया और भारत के संविधानों के बीच के अंतर स्टूडेंट्स को बताया। प्रोफेसर मोहम्मद इस समय भारत में रिसर्च कर रहे हैं।
प्रोग्राम में चीफ गेस्ट के तौर पर डॉक्टर प्रदीप कुमार मौजूद रहे, जोकि बरेली कॉलेज के जस्टिस डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर, ह्यूमन राइट्स और आरटीआई एक्टिविस्ट हैं। डॉक्टर प्रदीप कुमार ने छात्रों को ह्यूमन राइट्स और राइट टू सर्विस के बारे में काफी अहम जानकारियां दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रोफेसर एसडी शर्मा ने मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1999 और दीन दयाल उपाध्याय, नैपोलियन बोनापार्ट के अलावा पूर्ण स्वराज के बारे में स्टूडेंट्स को जानकारी दी। प्रोफेसर एसडी शर्मा को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए भारत के राष्ट्रपति से भी सम्मान मिल चुका है।
दूसरी तरफ डॉ. मोहम्मद असद अली (असिस्टेंट प्रोफेसर जामिया मिलिया इस्लामिया) ने महिलाओं और बच्चों के अधिकार, दहेज प्रथा और जाति प्रथा के बारे में स्टूडेंट्स को जानकारी दी।
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के जस्टिस डिपार्टमेंट ने स्टूडेंट्स ह्यूमन राइट्स ट्रेनिंग प्रोग्राम में इन्वर्टिस के कुलाधिपति, कुलपति प्रो. जागदीश राय, प्रो वाइस चांसलर डॉक्टर वाईडीएस आर्या, डीन मैनेजमेंट डॉक्टर मनीष गुप्ता, डीन इंजीनियरिंग डॉक्टर आरके शुक्ला, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. पीपी सिंह, चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय, इंडियन रजिस्ट्रार प्रो. संतोष कुमार और इन्वर्टिस के जस्टिस डिपार्टमेंट के अध्यक्ष डॉ. अरुण वर्मा मौजूद थे।
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में चल रहे विभिन्न कोर्सेज की विस्तृत जानकारी के लिए यहां पढ़ें।
-Advertorial
कमेंट
कमेंट X