फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Invertis University will be organized 'Inveria 2018' this year with yuvana theme

इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में ‘युवाना’ थीम के साथ हुआ इन्वर्शिया का आगाज

Tue, 15 May 2018 02:36 PM IST
Advertorial
Advertorial Updated Tue, 15 May 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
Invertis University will  be organized 'Inveria 2018' this year with yuvana theme
‘इन्वर्शिया’ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘इन्वर्शिया’ का आयोजन होगा। यह इन्वर्टिस का वार्षिक महोत्सव होता है जिसमे छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा को बाहर निकालकर पूरे विश्वविद्यालय के सामने प्रस्तुत करते हैं और यह एक पर्व की तरह मनाया जाता है। 
विज्ञापन


हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी इन्वर्शिया का आग़ाज़ एक कार्निवल के ज़रिये हुआ। इसमें सबसे पहले विश्वविद्यालय के अभिरुचि क्लब के सभी सदस्य, पदाधिकारी, छात्र एवं शिक्षकगण एडमिन ब्लाक पर इकट्ठा हुए और वहां इस वर्ष के ‘इन्वर्शिया’ के थीम की भी घोषणा हुई जो ‘युवाना’ है। 
विज्ञापन


इसके बाद सभी लोग पूरे हर्षोल्लास से नाचते गाते हुए यूनिवर्सिटी ब्लाक आये जहां अभिरुचि के सदस्यों ने नृत्य प्रस्तुत किया और कुछ छात्रों ने गाना गाकर यूनिवर्सिटी के माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस मौके पर छात्रों ने कार्यक्रम का पूरा लुफ्त उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्निवल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी देना था जिससे ‘इन्वर्शिया’ को सफल बनाया जा सके। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन सोनल गौतम ने सभी प्रतियोगियों का हौसला बुलंद किया और साथ ही यह कहा कि अब परीक्षा भी ख़त्म हो चुकी है और कुछ आनंद लेने का समय आ चुका है।

Invertis University will  be organized 'Inveria 2018' this year with yuvana theme
‘इन्वर्शिया’ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सभी छात्रों से अपील की कि सभी एक साथ आकर इस पर्व को सफल बनाएं। प्रो वाईस चांसलर प्रो.वाई.डी.एस.आर्या ने छात्रों को देश का भविष्य कहा और उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया साथ ही यह भी कहा की युवा शक्ति अपने दृढ निश्चय को सकारात्मक रूप में उपयोग करें तब वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं।

इन्वर्शिया के संयोजक रवि देवल ने छात्रों को इस वर्ष के थीम के बारे में बताते हुए कहा कि सभी छात्र बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाए, जिससे उनका आगे चल के हौसला बुलंद हो। 

इस कार्यक्रंम के दौरान विश्वविद्यालय प्रो वाईस चांसलर प्रो.वाई.डी.एस.आर्या, डायरेक्टर एडमिन एल.पी.मिश्रा, डीन इंजीनियरिंग डॉ.आर.के.शुक्ला, डीन मैनेजमेंट डॉ.मनीष गुप्ता, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो.पी.पी.सिंह, रजिस्ट्रार प्रो.संतोष, चीफ प्रॉक्टर अजय इंडियन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं सभी छात्र उपस्थित रहे ।

-Advertorial
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed