फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   inspection camp at hindustan college by NCC commander

हिन्दुस्तान कॉलेज में ग्रुप कमाण्डर द्वारा एन.सी.सी. कैम्प का निरीक्षण

Mon, 23 Jul 2018 11:56 AM IST
Advertorial
Advertorial Updated Mon, 23 Jul 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
inspection camp at hindustan college by NCC commander

शारदा ग्रुप के फरह स्थित हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ सांइस एण्ड टैक्नोलॉजी में आयोजित सी.ए.टी.सी. 34 (कम्बाइण्ड एनुअल ट्रेनिंग कैम्प) के दौरान, ग्रुप कमाण्डर ब्रिगेडियर संजीव खन्ना ने आयोजित कैम्प का निरीक्षण किया। कैम्प के मीडिया प्रभारी ले0 डॉ. राजेश कहरवार ने बताया कि सबसे पहले कैडेट्स ने ग्रुप कमाण्डर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया तत्पश्चात् परेड का मुआयना किया उसके उपरान्त कैम्प एरिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल अश्विन देव, डिप्टी कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल रविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


उसके बाद हिन्दुस्तान कॉलेज के डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में उपस्थित सभी कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए ग्रुप कमाण्डेन्ट ब्रिगेडियर संजीव खन्ना ने कहा कि आप सभी कैडेट्स भारत देश की सेनाओं के अग्रणी प्रहरी हैं। उन्होंने ने कहा हम सभी को अनुशासन का पालन करना अपने कार्य के साथ-साथ अपने जीवन में भी अपनाना है। साथ ही उन्होंने एन.सी.सी. से सम्बन्धित भर्तियों के बारे में भी बताया तथा सभी कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


ग्रुप कमांडर ने कॉलेज प्रशासन का धन्यवाद किया उन्होंने कहा इस तरह की आधारभूत संरचना जो कि हिन्दुस्तान कॉलेज में एन.सी.सी. कैडेट्स को उपलब्ध हुआ है इसके लिये मैं कॉलेज के निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय और उनके प्रबन्ध टीम का हृदय से धन्यवाद करता हूं और आशा करता हूं कि भविष्य में भी यहां कैम्प का आयोजन होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्रुप कमाण्डर ने गार्ड ऑफ ऑनर के कैडेट्स को नकद पुरस्कार देकर सम्मनित किया। मौके पर पर कॉलेज के निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय ने कॉलेज का स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर ग्रुप कमांडर को सम्मानित किया।


इस अवसर पर विभिन्न कॉलेजों के एसोसियेट एन.सी.सी. ऑफिसर्स जिनमें ले0डॉ. वाई.जी. एस. सोलंकी, ले. डॉ. राजेश कहरवार, ले. रूकमेश कुमार सिंह, ले. छोटेलाल, मुख्य रूप उपस्थित थे।

-Advertorial

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed