{"_id":"61990e95f5cd4d0edd008394","slug":"ini-cet-2022-result-result-for-the-institute-of-national-importance-combined-entrance-test-is-released-on-official-website-know-how-to-check-and-download","type":"story","status":"publish","title_hn":"INI CET 2022 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट के परिणाम जारी, उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
INI CET 2022 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट के परिणाम जारी, उम्मीदवार ऐसे करें डाउनलोड
Sat, 20 Nov 2021 08:35 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 20 Nov 2021 08:35 PM IST
सार
INI CET 2022 Result: आईएनआई सीईटी परीक्षा में सफल छात्रों को विभिन्न संस्थानों के अंतर्गत मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी, डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन, मास्टर्स ऑफ सर्जरी, मास्टर ऑफ चिरुर्गी और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन जैसे विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
INI CET 2022 Result
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई सीईटी) का परिणाम आज 20 नवंबर 2021 को जारी कर दिया गया है। इस परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। यह परीक्षा सत्र 2022 के लिए आयोजित की गई थी। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा के परिणाम पीडीएफ के रूप में मिले हैं। आईएनआई सीईटी परीक्षा 14 नवंबर 2021 को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित मोड के माध्यम से आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक (कुल 180 मिनट) की थी।
विज्ञापन
आईएनआई सीईटी परीक्षा में सफल छात्रों को विभिन्न संस्थानों के अंतर्गत मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी, डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन, मास्टर्स ऑफ सर्जरी, मास्टर ऑफ चिरुर्गी और डॉक्टर ऑफ मेडिसिन जैसे विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए किया जाता है। जिन उम्मीदवारों ने आईएनआई सीईटी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें देशभर के एम्स संस्थानों जैसे जेआईपीएमईआर पुडुचेरी, एनआईएमएचएएनएस बेंगलुरु और पीजीआई चंडीगढ़, भोपाल, भुवनेश्वर, रायपुर, ऋषिकेश आदि संस्थानों में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
आईएनआई सीईटी परीक्षा परिणाम कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिख रहे INI CET November Result के लिंक पर क्लिक करें।
3. आपके स्क्रीन पर एख पीडीएफ खुल जाएगी।
4. अब ctrl + f की मदद से अपना रोल क्रमांक खोजें।
5. आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर लें।
सफल उम्मीदवार जनवरी 2022 के आईएनआई सीईटी की काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में तीन राउंड में आयोजित की जाएगी। सफल उम्मीदवारों को चयन प्राथमिकता, परिणाम, आरक्षण और अन्य मानदंडों को ध्यान में रखते हुए सीट अलॉट की जाएगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X