{"_id":"64b276699be8a3fdc40bdd86","slug":"india-signs-mou-with-education-and-knowledge-dept-of-abu-dhabi-for-setting-up-iit-delhi-campus-there-2023-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौगात : अब आईआईटी दिल्ली यूएई में खोलेगा कैंपस, पीएम मोदी के दौरे पर हुआ ऐतिहासिक समझौता","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सौगात : अब आईआईटी दिल्ली यूएई में खोलेगा कैंपस, पीएम मोदी के दौरे पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
Sat, 15 Jul 2023 04:15 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 15 Jul 2023 04:15 PM IST
सार
IIT Delhi UAE Campus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएई दौरे पर भारतवासियों और यूएई में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को बड़ी सौगात मिली है।
विज्ञापन
IIT Delhi in UAE
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
IIT Delhi UAE Campus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएई दौरे पर भारतवासियों और यूएई में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री के दौरे पर भारत सरकार और यूएई में एक ऐतिहासिक समझौता किया गया है। समझौते के तहत यूएई में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी दिल्ली की ओर से यूएई में अपना कैंपस खोला जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
India signs MoU with Education and Knowledge dept of Abu Dhabi for setting up IIT Delhi campus there
— Press Trust of India (@PTI_News) July 15, 2023
आईआईटी दिल्ली की ओर से यूएई कैंपस में फिलहाल मास्टर डिग्री कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। वहां अध्ययन अध्यापन कार्य जनवरी 2024 से शुरू किए जाने की योजना है। जबकि स्नातक स्तरीय डिग्री कार्यक्रम अगले साल सितंबर तक शुरू करने की योजना है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दोनों देशों के बीच शैक्षणिक सहयोग और नॉलेज ट्रांसफर पहल का स्वागत किया है।
IIT Delhi's Abu Dhabi campus: Master's courses to be offered from January 2024, Bachelor's courses from September next year
— Press Trust of India (@PTI_News) July 15, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में आईआईटी मद्रास ने तंजानिया के अर्द्ध स्वायत्त द्वीपसमूह जंजीबार में आईआईटी का पहला विदेशी कैंपस खोला था। इस कैंपस में अक्तूबर 2023 से अध्ययन - अध्यापन कार्य शुरू होगा।
कमेंट
कमेंट X