फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   India can become 3rd largest world economy by skilling youth, says PM Modi in Rozgar Mela Gandhinagar

Rozgar Mela: रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी, युवाओं के कौशल की ताकत से भारत बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

Mon, 06 Mar 2023 05:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 05:47 PM IST
सार

Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर सम्मेलन केंद्र में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेले को वर्चुअल रूप से संबोधित किया।  

विज्ञापन
India can become 3rd largest world economy by skilling youth, says PM Modi in Rozgar Mela Gandhinagar
PM Narendra Modi - फोटो : @ANI

विस्तार

PM Modi Speech at Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में बन रहीं नई संभावनाओं के लिए बड़े पैमाने पर कुशल मानव संसाधन तैयार करने की जरूरत है। युवाओं के कौशल की ताकत से ही भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल कर सकता है। हमारी कोशिश है कि कौशल विकास का फायदा समाज के हर वर्ग को मिले। इसमें हमारे दलित, आदिवासी भाई-बहन हों, हमारा वंचित वर्ग हो, हमारी माताएं-बहनें हों, सभी को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलेगा। इसी को ध्यान में रखकर युवाओं के कौशल विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

विज्ञापन


गुजरात में 1.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी
पीएम मोदी ने सोमवार को गुजरात सरकार की ओर से गांधीनगर में महात्मा गांधी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित रोजगार मेले को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों के दौरान प्रदेश में करीब 1.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है।
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर कुशल जनशक्ति तैयार करने की जरूरत 
प्रधानमंत्री ने कहा, देश में पैदा हो रहे नए अवसरों के लिए हमें बड़े पैमाने पर कुशल जनशक्ति तैयार करने की जरूरत है। भारत अपने युवाओं को कुशल बनाकर ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य हासिल कर सकता है। उन्होंने याद दिलाया कि भारत पिछले साल ही दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना था। उन्होंने कहा कि पीएम कौशल विकास योजना के तहत देश में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर बनेंगे। यहां युवाओं को नए युग की तकनीक के जरिये प्रशिक्षण दिया जाएगा। पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिये छोटे कारीगरों को प्रशिक्षण के साथ ही उन्हें एमएसएमई से भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस योजना के जरिये छोटे व्यवसायों से जुड़े लोगों को वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। हम बदलती हुई नौकरी की प्रकृति के लिए भी अपने युवाओं को लगातार तैयार कर रहे हैं। इस काम में हमारी आईटीआई बड़ी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज करीब 600 आईटीआई में अकेले गुजरात में 2 लाख सीटों पर अलग-अलग कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार अपडेट किया गया है। 

हर राज्य में बनेंगे यूनिटी मॉल

प्रधानमंत्री ने कहा, हमारा सारा ध्यान रोजगार सृजन के हर उस अवसर को विकसित करने पर भी है जिस पर दुर्भाग्य से आजादी के बाद जितना ध्यान देना चाहिए था, उतना नहीं दिया गया। बजट में 50 नए पर्यटन केंद्र विकसित करने की घोषणा की गई है। जैसे केवड़िया-एकता नगर में यूनिटी मॉल है, वैसे ही हर राज्य में यूनिटी मॉल तैयार करने का एलान किया गया है। इनमें देशभर के यूनिक उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा। इन प्रयासों से लाखों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। इसके अलावा एकलव्य स्कूल में भी करीब 40 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का प्रावधान किया गया है।
क्षमता बढ़ाने और ज्ञानवर्धन से होगा लाभ
सरकारी नौकरी पाने वालों से पीएम ने कहा कि यह आपके लिए और आपके परिवार के लिए उत्सव का क्षण है। हालांकि एक बात जरूर याद रखना, यह सिर्फ शुरुआत है। जीवन की एक नई यात्रा का आरंभ है। यदि आप सरकारी नौकरी पा लेने को ही अपना लक्ष्य मानकर बैठ जाएंगे तो आपका अपना व्यक्तिगत विकास रुक जाएगा। जिस मेहनत और लगन ने आपको यहां तक पहुंचाया है, उसमें कभी भी विराम मत आने देना, उसे आगे भी जारी रखना है। कुछ नया सीखने की ललक जीवनभर आपको आगे बढ़ने में मदद करती रहेगी। पीएम ने कहा कि अलग-अलग सेक्टर में भाजपा सरकार के प्रयासों ने युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन के लिए केंद्र सरकार ने एक ठोस रणनीति पर काम किया है। हमारा फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास परियोजनाओं के माध्यम से अधिकतम रोजगार बढ़ाने पर रहा।

रोजगार मेला युवाओं को अवसर देने की प्रतिबद्धता का प्रमाण

पीएम ने कहा, युवाओं को अवसर देने और देश के विकास में उनके सामर्थ्य का उपयोग करने की दिशा में ये भाजपा की सरकारों की, हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार के सभी विभाग और राजग की राज्य सरकारें लगातार काम कर रही हैं। केंद्र सरकार के अलावा अब राजग के शासन वाले 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लगातार रोजगार मेलों का आयोजन हो रहा है।
सरकार स्वरोजगार को दे रही बढ़ावा
पीएम ने कहा कि सरकार विकास के जिस समग्र दृष्टिकोण के साथ काम कर रही है, उससे भी बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हो रहा है। नीतिगत स्तर पर हुए महत्वपूर्ण बदलावों से एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार हुआ है, जिसमें स्टार्टअप को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। आज देश में 90 हजार से ज्यादा स्टार्टअप काम कर रहे हैं।
विनिर्माण हब बनेगा भारत
मोदी ने कहा कि जब विकास का पहिया तेज गति से चलता है तो हर सेक्टर में रोजगार का सृजन होने लगता है। देश में आज इन्फ्रास्ट्रक्चर, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य सेक्टर में विकास की परियोजनाओं में लाखों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दुनियाभर के विशेषज्ञ मान रहे हैं कि आने वाले वर्षों में भारत सबसे बड़ा विनिर्माण हब बनेगा। इसमें गुजरात की अहम भूमिका है। भारत में होने वाली इस क्रांति का नेतृत्व युवा ही करेंगे। गुजरात सेमीकंडक्टर का भी बहुत बड़ा हब बनने जा रहा है।

रोजगार कार्यालयों के माध्यम से 18 लाख युवाओं को नौकरियां
प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शासित उनके गृह राज्य गुजरात में पिछले कुछ वर्षों के दौरान लगभग 18 लाख युवाओं को रोजगार कार्यालयों के माध्यम से नौकरियां मिलीं। कार्यक्रम में, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी भाग लिया और 2,500 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed