Independence Day 2023: देश की आजादी के जश्न में शामिल नहीं हुए थे महात्मा गांधी, जानिए इसके पीछे की वजह
Independence Day 2023: देश की स्वतंत्रता की बात करें तो इसमें महात्मा गांधी का अहम योगदान रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि जब देश में स्वतंत्रता का जश्न मनाया जा रहा था, तो महात्मा गांधी उसमें शामिल नहीं हुए थे। इसके पीछे क्या वजह थी? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Independence Day 2023: 15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास में दर्ज एक महत्वपूर्ण तारीख है। यह दिन उन लम्हों की याद दिलाता है जब भारतीय लोगों ने करीब 200 वर्षों के अत्याचार के बाद स्वतंत्रता की सांस ली। भारत की स्वतंत्रता के लिए अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की बलिदान दिया। उनमें से कई ने अपने जीवन को देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया। महात्मा गांधी भी उनमें से एक थे। स्वतंत्रता के महौल में, जब देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा था, महात्मा गांधी उस उत्सव में शामिल नहीं हुए थे। बहुत कम लोगों को पता होगा कि वह उस समय कहां थे और वे क्या कर रहे थे?। आइए बताते हैं पूरी कहानी...
15 अगस्त 1947 को महात्मा गांधी कहां थे?
15 अगस्त 1947 को महात्मा गांधी नोआखली, बंगाल (अब बांग्लादेश में है) में थे, वहां वह हिंदू-मुस्लिम के बीच उपजे तनाव को खत्म करने का प्रयास कर रहे थे। 09 अगस्त 1947 को वह कोलकाता पहुंचे थे और वहां मुस्लिमों की बस्तियों में शांति स्थापित करने के लिए काम किया। उन्होंने खून-खराबा रोकने और शांति स्थापित करने के लिए अनशन आरंभ किया था। उन्हें दिल्ली से भी न्योता आया था, लेकिन उन्होंने स्वतंत्रता के महौल में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया। गांधीजी ने सोचा कि उनका ध्यान उन दंगों पर होना चाहिए जो बंगाल में हो रहे थे।
नेहरू और पटेल ने भी लिखा था पत्र
स्वतंत्रता के संग्राम में, महात्मा गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने का प्रयास किया, लेकिन तब भी वह आजादी के जश्न में शामिल नहीं हुए थे। उस समय महात्मा गांधी को जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल ने एक संयुक्त पत्र लिखकर जश्न में शामिल होने की गुजारिश की थी। हालांकि, महात्मा गांधी ने उन्हें यह बताया कि उनके लिए देश में शांति स्थापित करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।
कमेंट
कमेंट X