फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इन राज्यों में छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा दिए भेजा जाएंगा अगली कक्षा में, सरकार ने किया जनरल प्रमोट

Mon, 30 Mar 2020 02:18 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Mon, 30 Mar 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
In these states, students will be sent to the next class without giving exams, general promote by government
कोरोना महामारी से बचाव और रोकथाम के लिए भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा हुआ है। इस दौरान स्कूलों ने विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। कई राज्यों ने दसवीं और 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को छोड़कर सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया है। बता दें कि गुजरात, महाराष्ट्र के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव की वजह से पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की घोषणा की है। राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ सहित बहुत से राज्य कोरोना वायरस से बचाव के लिए दसवीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं को स्थगित कर चुके हैं।

आइए आगे जानते हैं कि कौन से वो राज्य है जहां छात्रों को जनरल प्रमोट करने का फैसला लिया है। पढ़ते हैं आगे...
In these states, students will be sent to the next class without giving exams, general promote by government
उत्तर प्रदेश राज्य-
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग ने कोरोना वायरस के डर के कारण बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध सभी परिषदीय विद्यालय एवं राजकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने परीक्षाओं को रद्द करते हुए सभी छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षा में प्रोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं।

गुजरात राज्य-
बता दें कि गुजरात सरकार ने छात्र-छात्रों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट करने यानी भेजने का फैसला किया है। ये जानकारी खुद गुजरात के मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि ''मुख्यमंत्री ने पहली कक्षा से लेकर नौवीं और 11वीं के छात्र-छात्रों को को बिना परीक्षा के अलगी कक्षा भेजने का फैसला किया है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखकर सरकार ने पहले ही स्कूल, विश्वविद्यालय और सभी संस्थानों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया था।
In these states, students will be sent to the next class without giving exams, general promote by government
केंद्रीय विद्यालय-
केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 से 8 के सभी छात्रों को प्रमोट करेंगे चाहे वे परीक्षा में शामिल हों या नहीं। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने निर्णय लिया है कि कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्र, जो सत्र 2019-20 की सत्र अंतिम परीक्षा में किसी भी कारण से उपस्थित नहीं हुए हैं, उन्हें अगली कक्षा में पदोन्नत किया जा सकता है और उनके अनुसार शुल्क का सत्यापन किया जा सकता है।

झारखंड राज्य-
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने बिना परीक्षा दिए कक्षा 5 से 7 के छात्रों को बढ़ावा देने का फैसला किया है। कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित लोगों के बढ़ते मामलों को लेकर सरकारी बड़े-बड़े कदम उठा रही है। ऐसे में झारखंड सरकार ने भी बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी कदम उठाया है। इसके अलावा सरकार ने पहले ही स्कूल, विश्वविद्यालय और सभी संस्थानों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
In these states, students will be sent to the next class without giving exams, general promote by government
मध्य प्रदेश राज्य-
मध्य प्रदेश सरकार ने पहली कक्षा से लेकर नौवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को जनरल प्रमोशन दिया जाएगा। बता दें कि निजी स्कूल जो कि एमपी बोर्ड से संबद्ध हैं, अभी तक परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं किए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल बंद हैं। इस कारण मूल्यांकन और रिजल्ट दोनों में देरी हो रही है। अभी तक यह कहना मुश्किल है कि ये स्थिति कब ठीक होगी। इसलिए सरकार छात्रों को जनरल प्रमोशन देने का फैसला किया है। ये प्रमोशन छात्रों के सालभर के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
In these states, students will be sent to the next class without giving exams, general promote by government
आंध्र प्रदेश राज्य-
आंध्र प्रदेश में छठी से लेकर नौवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को पास घोषित करके अगली कक्षा में डाल दिया जाएगा। इस संबंध में आंध्र सरकार ने सर्कुलर जारी किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed