फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Importance of 21st July, Know major histotical events on this date in India and world 

भारत और यहां की महिलाओं के लिए खास है 21 जुलाई का दिन, जानें कारण

Sun, 21 Jul 2019 11:30 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 21 Jul 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Importance of 21st July, Know major histotical events on this date in India and world 
pratibha patil

21 जुलाई... यह तारीख भारत और इस देश की महिलाओं के लिए खास है। आज से 12 साल पहले आज का दिन इस देश और यहां की महिलाओं के लिए गर्व के पल लेकर आया था। कारण.. आज से 12 साल पहले, यानी 21 जुलाई 2007 को देश को पहली महिला राष्ट्रपति मिली थीं। 19 दिसंबर 1934 को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में जन्मीं प्रतिभा देवीसिंह पाटिल को यह गौरव प्राप्त हुआ था। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी भैरोसिंह शेखावत को तीना लाख से ज्यादा मतों से हराया था।

विज्ञापन


आगे जानें प्रतिभा देवी सिंह पाटिल की शिक्षा, कार्यकाल, उन्हें मिले पुरस्कारों और देश-दुनिया के इतिहास में 21 जुलाई को घटीं अन्य घटनाओं के बारे में...

विज्ञापन

कार्यकालः प्रतिभा देवीसिंह पाटिल देश की 12वीं राष्ट्रपति बनी थीं। 2007 से 2012 तक वह राष्ट्र के इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहीं। 25 जुलाई 2007 को उन्होंने पहली बार राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

शिक्षाः प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने जलगांव के मूलजी जेठा कॉलेज से स्नातकोत्तर (MA) और फिर मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की।  राजनीति में आने से पहले वह सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रही थीं। वह टेबल टेनिस की भी अच्छी खिलाड़ी थीं। एमए के दौरान उन्होंने अपने कॉलेज में कॉलेज क्वीन का खिताब भी जीता था।

पुरस्कारः 01 जून 2019 को प्रतिभा पाटिल को विदेशियों को दिए जाने वाले मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘ऑर्डेन मेक्सिकाना डेल एग्वेला एज्टेका’ (ऑर्डर ऑफ एज्टेक ईगल) से सम्मानित किया गया। प्रतिभा पाटिल यह पुरुस्कार पाने वाली भारत की दूसरी राष्टपति बनीं। इससे पहले यह सम्मान राष्ट्रपति एस राधाकृष्णन को दिया गया था।

जानें.. लॉर्ड्स में पहले क्रिकेट टेस्ट मैच से लेकर 21 जुलाई की अन्य अहम घटनाएं

21 जुलाई की तारीख में देश-दुनिया के इतिहास में और भी कई अहम घटनाएं हुईं। कुछ प्रमुख घटनाओं के बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं... 

1883: कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थिएटर की शुरुआत हुई।
1884: लॉर्डस के मैदान पर पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया। 
1888: ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए, जिससे परिवहन के साधनों की गति बढ़ी। 

ये भी पढ़ेंः 50 साल पहले 19 जुलाई को बदल गई थी देश की बैंकिंग प्रणाली, इंदिरा ने किया था बड़ा फैसला

1904: रूस में 4607 किलोमीटर लंबी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा। इसका निर्माण कार्य 13 साल तक चला था।  
1940: सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया। 
1960: श्रीलंका (तब सीलोन) में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 

ये भी पढ़ेंः क्या है वियना संधि, जिसके आधार पर ICJ ने कुलभूषण मामले में सुनाया फैसला

1962: भारत चीन के बीच सीमा पर युद्ध। 
1963: काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। 
1988: भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण। 

ये भी पढ़ेंः आखिर क्या है आईसीसी हॉल ऑफ फेम, जिसमें सचिन तेंदुलकर हुए शामिल

2007: वॉशिंगटन में चार दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया। 
2008: नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed