इंटरव्यू : करिअर बिल्डिंग में कंसल्टेशन बेहद जरूरी, आईआईटीयन विवेक गुप्ता से खास बातचीत
कॅरिअर बिल्डिंग में कंसल्टेशन का बड़ा महत्व होता है। लेकिन, हमारे देश में अब भी सिर्फ डॉक्टर या वकील से बातचीत को भी वास्तव में कंसल्टेशन माना जाता है। पढ़िए विवेक गुप्ता से की गई बातचीत के अंश...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली। आईआईटी बॉम्बे के 2012 बैच के छात्र विवेक गुप्ता का मानना है कि आज के दौर में जब तकनीक इतने आधुनिक दौर में पहुंच गई है तो ऐसे में बेहतर करिअर की आस लगाए छात्रों को न सिर्फ बेहतरीन ट्रेनिंग या स्किल सेट दी जाए, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि लर्निंग के साथ परिणाम भी बेहतर हो।
अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा, अब वक्त बदल गया है। बच्चों को अपडेटेड तौर-तरीके सिखाए जाएं ताकि जब कहीं उनका सेलेक्शन हो तो उन्हें बुनियादी चीजें पहले से ही पता हो। विवेक गुप्ता की ओर से 2019 में स्थापित एक्सपर्ट्रोन्स वैश्विक स्तर पर छात्रों के साथ लाखों महत्वाकांक्षी पेशेवरों के सपनों को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। कंपनी का वीडियोबॉट जैसा तकनीक मंच देश के लाखों यूजर्स को अमेजन, एक्सेंचर, टीसीएस और कोटक महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों के 7500 से अधिक विशेषज्ञों से सीधा जोड़ रहा है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संचालित वीडियोबॉट के जरिए ये विशेषज्ञ उन छात्रों या पेशेवरों से अपना अनुभव साझा करते हैं, जो हाल में परीक्षा पास कर या चुनौतियों का सामना कर निकले हैं। ये विशेषज्ञ अच्छी नौकरी पाने, इंटर्नशिप करने और बिजनेस स्कूलों में सफलता के लिए बेहतर रणनीति भी बताते हैं।
शहर-गांव से बाहर निकलने की जरूरत नहीं
गुप्ता ने बताया कि करिअर संवारने की इच्छा रखने वाले छात्रों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि उनके बजट में और यथासंभव उनके ही शहर या गांव में ही सही सलाह-मशविरा मिल जाए। अगर कोई बच्चा आईआईटी की परीक्षा पास करना चाहता है तो ऐसे बच्चों के लिए हमारी कोशिश रहती है कि हाल ही में इस परीक्षा पास कर निकले टॉप-100 रैंकर्स से ही कंटेन्ट तैयार कराएं।
करिअर बिल्डिंग में कंसल्टेशन का बड़ा महत्व
करिअर बिल्डिंग में कंसल्टेशन का बड़ा महत्व होता है। लेकिन, हमारे देश में अब भी सिर्फ डॉक्टर या वकील से बातचीत को भी वास्तव में कंसल्टेशन माना जाता है। एक्सपर्ट्रोन्स में हम अपने एआई से संचालित सुझावों की मदद से यूजर्स को उनकी पृष्ठभूमि, कॉलेज, रुचि के क्षेत्र और कंपनी की प्राथमिकताओं के आधार पर प्रासंगिक वीडियोबॉट प्रदान करते हैं। इच्छुक पेशेवर इन वीडियोबॉट तक स्वतंत्र रूप से पहुंच सकते हैं। वे अपने करियर की आकांक्षाओं के अनुरूप व्यक्तिगत मार्गदर्शन के लिए विशेषज्ञों से व्यक्तिगत रूप से कॉल भी शेड्यूल कर सकते हैं।
कंपनियों के हिसाब से स्किल पर जोर
गुप्ता बताते हैं कि हमें यह भी पता होना चाहिए कि हमारी शिक्षा व्यवस्था में गैप कहां हैं और उसे भरने के लिए शुरुआती स्तर पर ही कार्य मे लग जाना चाहिए। कंपनियों से यह पूछा जाना चाहिए कि उन्हें किस तरह के श्रमबल (वर्क फोर्स) की जरूरत है। उनकी जरूरत के हिसाब से ही छात्रों को लर्निंग स्किल दी जानी चाहिए ताकि जब वे काम करने कंपनी में जाएं तो सबका समय और पैसा बचे। संबंधित कंपनी की उत्पादकता बढ़े।
एक्सपर्ट्रोन्स 30,000 से अधिक छात्रों का मार्गदर्शन कर चुका है। एक बड़ी वैश्विक आबादी पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए भारत में 1.86 अरब युवा पेशेवरों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही 7,500 से अधिक विशेषज्ञ इससे जुड़े हैं विभिन्न उद्योगों से, टेक एवं वित्तीय क्षेत्र से जुड़े 25 से ज्यादा कोर्स मंच पर उपलब्ध है।
कमेंट
कमेंट X