फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT UG seats for Btech BE other courses increased in IIT Bhubaneshwar

IIT में बढ़ीं सीटें, बीटेक समेत अन्य यूजी कोर्सेज में ज्यादा अवसर

Sun, 19 Jan 2020 12:20 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 19 Jan 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
IIT UG seats for Btech BE other courses increased in IIT Bhubaneshwar
सांकेतिक तस्वीर

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने 17 जनवरी 2020 को ही जेईई मेन जनवरी का परीक्षा परिणाम (JEE Main January 2020 Result) जारी कर दिया है। इस बीच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT - Indian Institute of Technology) में दाखिले की चाह रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी अच्छी खबर आई है। आईआईटी में स्नातक पाठ्यक्रमों (UG courses) की सीटें बढ़ी हैं।

विज्ञापन


यह फैसला आईआईटी भुवनेश्वर (IIT Bhubaneshwar) ने लिया है। यहां इंजीनियिंग यूजी कोर्सेज की 70 सीटें बढ़ाई गई हैं। इन बढ़ी सीटों का लाभ अभ्यर्थियों को इसी शैक्षणिक सत्र से मिलने लगेगा। रिपोर्ट के अनुसार, सीटों की संख्या बढ़ाए जाने के बाद अब आईआईटी भुवनेश्वर के सात स्कूलो में कुल 490 सीटें हो गई हैं। पहले यहां यूजी सीटों की कुल संख्या 420 थी।
विज्ञापन


संस्थान के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों और लड़कियों को दाखिले का लाभ देने के लिए ये कदम उठाया गया है। बढ़ाई गई 70 सीटों में से 18 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। जबकि 52 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए वीमेन कोटा के तहत आरक्षित होंगी। हालांकि अभी यहीं पीजी की सीटें बढ़ाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : दुनियाभर में लोकप्रिय हैं ये 12 आविष्कार, लेकिन पछता रहे हैं इन्हें खोजनेवाले

गौरतलब है कि साल 2018 में आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur - IITKgp) ने पहल करते हुए छात्राओं के लिए आईआईटी में 779 सीटें बढ़ाई थीं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में छात्र और छात्राओं की संख्या में बड़ा अंतर देखने के बाद लिंग समानता के लिए आईआईटी ने ये कदम उठाया था।

बता दें कि आईआईटी भुवनेश्वर देश के नए आईआईटीज में से एक है। इसकी स्थापना 2008 में की गई थी। यहां अभी सात स्कूल चल रहे हैं-

  • स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज
  • स्कूल ऑफ अर्थ एंड क्लाइमेट साइंसेज
  • स्कूल ऑफ इलेक्ट्रिकल साइंसेज
  • स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंसेज एंड मैनेजमेंट
  • स्कूल ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर, मैकेनिकल साइंसेज एंड मिनरल्स
  • स्कूल ऑफ मेटलर्जिकल एंड मैटीरियल्स इंजीनियरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed