फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Kharagpur will release score card for gate 2022 exam tommorrow know how to check 

GATE 2022 Score Card: आईआईटी खड़गपुर कल जारी करेगा गेट 2022 परीक्षा का स्कोरकार्ड, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे

Mon, 21 Mar 2022 02:06 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 21 Mar 2022 02:06 PM IST
सार

GATE 2022 Score Card: आईआईटी खड़गपुर की ओर से जारी किए गए GATE 2022 परिणाम के अनुसार करीब 1 लाख 26 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन
IIT Kharagpur will release score card for gate 2022 exam tommorrow know how to check 
GATE 2022 Scorecard - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

GATE 2022 Score Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर कल 22 मार्च, 2022 को गेट, 2022 के लिए छात्रों के स्कोरकार्ड जारी करने वाला है। इसका लिंक जल्द ही संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। जिन उम्मीदवारो ने इस साल गेट, 2022 परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना स्कोरकार्ड आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर चेक कर के डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन आईडी की जरूरत पड़ेगी। 

विज्ञापन

GATE 2022 Score Card: 17 को जारी हुए थे परिणाम
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर ने बीते 17 मार्च को गेट, 2022 का परिणाम  जारी कर दिया था। गेट की परीक्षा  5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित हुई थी। संस्थान ने 21 फरवरी को अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी और 25 फरवरी तक इसपर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी थी। आपत्तियों पर समीक्षा के बाद ही परिणाम जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

GATE 2022 Score Card: इतने उम्मीदवार हुए सफल
आईआईटी खड़गपुर की ओर से जारी किए गए GATE 2022 परिणाम के अनुसार करीब 1 लाख 26 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों मे हिस्सा लिया था। गेट के स्कोर कार्ड की जरूरत स्नातकोत्तर के लिए संस्थानों में प्रवेश और की बड़ी भर्तियों में मान्य होते हैं। 

विज्ञापन

GATE 2022 Score Card: कैसे चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे GATE 2022 Score card के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका स्कोरकार्ड आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed