IIT Kanpur 2023: आईआईटी कानपुर दे रहा स्कॉलरशिप, जेईई एडवांस्ड के शीर्ष 100 रैंकर्स को मिलेगी इतनी छात्रवृत्ति
IIT Kanpur Scholarship 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी-के) लगातार तीसरे वर्ष जेईई एडवांस्ड के अखिल भारतीय शीर्ष 100 रैंक-धारकों के लिए एक विशेष छात्रवृत्ति कार्यक्रम की पेशकश कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT Kanpur Scholarship 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी-के) लगातार तीसरे वर्ष जेईई एडवांस्ड के अखिल भारतीय शीर्ष 100 रैंक-धारकों के लिए एक विशेष छात्रवृत्ति कार्यक्रम की पेशकश कर रहा है। ब्राइट माइंड्स स्कॉलरशिप नामक पहल के तहत जेईई एडवांस्ड 2023 के शीर्ष 100 रैंक धारक छात्रों को 10 प्रतिष्ठित शैक्षणिक छात्रवृत्ति का गठन करती है।
आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर अभय करंदीकर ने कहा कि आईआईटी कानपुर ने पूर्व छात्र लोकवीर कपूर के सहयोग से 2021 में पहली बार छात्रवृत्ति की शुरुआत की थी। छात्रवृत्ति आईआईटी कानपुर में रहने के दौरान ट्यूशन और रहने सहित सभी खर्चों को कवर करेगी। शीर्ष 100 जेईई रैंकर्स को ये छात्रवृत्तियां प्रदान करके, हम मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनकी शैक्षणिक आकांक्षाओं को मूर्त वास्तविकता में बदलने में मदद करने का प्रयास करते हैं। छात्रवृत्ति उन चुनिंदा छात्रों को प्रदान की जाएगी जो 2023-24 शैक्षणिक वर्ष में बीटेक/बीएस कार्यक्रमों में प्रवेश लेंगे।
प्रोफेसर अभय करंदीकर ने कहा कि प्रत्येक पात्र छात्र को 3 लाख रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति की पेशकश की जाएगी, जो यूजी कार्यक्रम के दौरान उनके खर्चों को कवर करेगी। चयनित छात्रों को यूजी प्रोग्राम के सभी 4 वर्षों के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी, बशर्ते वे 8.0 का न्यूनतम संचयी प्रदर्शन सूचकांक (सीपीआई) बनाए रखें। औसतन, आईआईटी कानुपर में एक स्नातक छात्र अपने चार साल के बीटेक/ बीएस कार्यक्रम के दौरान लगभग 12 लाख रुपये खर्च करता है। ट्यूशन फीस से लेकर आवास और परिवहन तक, किताबों से लेकर स्वास्थ्य बीमा तक, छात्रों की शैक्षिक यात्रा के हर पहलू का ध्यान इन छात्रवृत्तियों द्वारा रखा जाएगा।
IIT Kanpur 2023 स्कॉलरशिप
पूरी ट्यूशन फीस : 2,00,000 रुपये
हॉस्टल फीस, मेस फीस, किताबें, चिकित्सा बीमा और अन्य रहने का खर्च : 1,00,000 रुपये
कुल स्कॉलरशिप : 3,00,000 रुपये
10 special scholarships to Top 100 JEE Advanced rankers!! "Bright Minds Scholarships", reflecting #IITKanpur's relentless commitment to boosting academic excellence, is offered to support & encourage meritorious students as they transition to the IIT ecosystem.#scholarship #iitk pic.twitter.com/dxtsTTcaKP
— IIT Kanpur (@IITKanpur) June 22, 2023
कमेंट
कमेंट X