IIT Jodhpur: जेईई नहीं दिया? फिर भी आईआईटी जोधपुर के इस नए डिग्री प्रोग्राम में ले सकते हैं दाखिला, जानें कैसे
IIT Jodhpur Admission 2026: आईआईटी जोधपुर ने छात्रों के लिए एक नया 4 वर्षीय डिग्री प्रोग्राम शुरू किया है। खास बात यह है कि इस कोर्स में प्रवेश के लिए जेईई मेन या जेईई एडवांस्ड की आवश्यकता नहीं होगी। टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट में रुचि रखने वाले छात्र अब सीधे इस कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
IIT Jodhpur Admission 2026: अगर आप आईआईटी में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो अब जेईई मेन या जेईई एडवांस्ड दिए बिना भी दाखिला लेने का मौका है। IIT जोधपुर ने 4 साल का नया डिग्री कोर्स शुरू किया है, जिसके लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
यह कोर्स छात्रों को मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में जरूरी ज्ञान और नई स्किल्स सिखाने के लिए तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों को भविष्य की नौकरियों और उद्योगों की जरूरतों के अनुसार तैयार करना है। जो उम्मीदवार BS डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लेना चाहते हैं, वे संस्थान द्वारा जारी पात्रता, फीस और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देख सकते हैं।
कोर्स में क्या-क्या पढ़ाया जाएगा?
- IIT जोधपुर ने BS इन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं।
- यह 4 वर्षीय स्नातक (BS) डिग्री कोर्स है।
- कोर्स का उद्देश्य मैनेजमेंट और नई टेक्नोलॉजी की पढ़ाई को एक साथ जोड़ना है।
- छात्रों को इंडस्ट्री में काम आने वाली जरूरी स्किल्स विकसित करने का मौका मिलेगा।
- पाठ्यक्रम में बिजनेस मैनेजमेंट, डिजिटल टेक्नोलॉजी, डेटा-आधारित निर्णय, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे विषय शामिल हैं।
- कोर्स में केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल लर्निंग पर भी जोर दिया जाएगा।
- छात्रों को वास्तविक समस्याओं और प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा।
- यह कार्यक्रम छात्रों को टेक्नोलॉजी और बिजनेस से जुड़े तेजी से बदलते क्षेत्रों में करियर के लिए तैयार करेगा।
सीट कन्फर्म करने के लिए जमा करनी होगी इतनी फीस?
प्रारंभिक स्क्रीनिंग के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को काउंसलिंग सत्र में शामिल होना होगा, जहां उन्हें कोर्स, पात्रता और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को 5,000 की नॉन-रिफंडेबल सीट बुकिंग फीस जमा करके अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रोविजनल एडमिशन ऑफर मिलेगा और प्रवेश पक्का करने के लिए ऑफर मिलने के 10 दिनों के भीतर पहले वर्ष की शैक्षणिक फीस जमा करनी होगी।
क्या है एडमिशन की प्रक्रिया?
- इस कोर्स में दाखिले के लिए JEE Main या JEE Advanced स्कोर की जरूरत नहीं है।
- उम्मीदवारों को सबसे पहले IIT जोधपुर के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- आवेदन के दौरान 999 की प्रवेश परीक्षा फीस जमा करनी होगी।
- फीस भुगतान के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को पूरा भरकर जमा करना होगा।
- निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी चरण पूरे करना जरूरी होगा।
कमेंट
कमेंट X