IIT JAM 2025: आज बंद हो जाएगी आईआईएम जेएएम की पंजीकरण विंडो, तुरंत करें आवेदन
IIT JAM 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी जैम की पंजीकरण विंडो आज बंद होने वाली है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं, वे तुरंत अपना आवेदन फॉर्म भर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT JAM 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली आज 18 अक्तूबर, 2024 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा मास्टर्स (JAM) 2025 के लिए आवेदन विंडो बंद करने वाला है। वे उम्मीदवार जो कि इसके लिए इच्छुक हैं, वे आज पंजीकरण विंडो बंद होने से पहले ही अपना पंजीकरण फॉर्म भर लें। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (joaps.iitd.ac.in) के माध्यम से आईआईटी जैम 2024 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न
जैम परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है। यह परीक्षा स्नातक स्तर पर सात टेस्ट पेपरों में आयोजित की जाएगी। आईआईटी जेम परीक्षा भारत के लगभग 100 शहरों में आयोजित की जाएगी। जैम परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए IIT में लगभग 3000 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
आवेदन करने के चरण
-
आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें।
-
नाम, जन्म तिथि, संपर्क विवरण आदि भरें।
-
पिछले शैक्षिक संस्थानों का विवरण, प्रतिशत, और अन्य संबंधित जानकारी प्रदान करें।
-
अपनी प्राथमिकता के अनुसार परीक्षा के लिए शहर का चयन करें।
-
आवश्यक पहचान दस्तावेज़ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि) की जानकारी दर्ज करें।
-
निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
-
यदि आवश्यक हो, तो सभी जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
-
सभी जानकारी सही से भरने के बाद फॉर्म की जांच करें और सबमिट करें।
-
सबमिशन के बाद, पुष्टि पत्र का प्रिंट निकालना न भूलें।
कमेंट
कमेंट X