फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM 2025 Registration Last Date Today Know Steps to Apply Online at joaps.iitd.ac.in

IIT JAM 2025: आज बंद हो जाएगी आईआईएम जेएएम की पंजीकरण विंडो, तुरंत करें आवेदन

Fri, 18 Oct 2024 09:32 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 18 Oct 2024 09:32 AM IST
सार

IIT JAM 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी जैम की पंजीकरण विंडो आज बंद होने वाली है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए इच्छुक हैं, वे तुरंत अपना आवेदन फॉर्म भर लें।

विज्ञापन
IIT JAM 2025 Registration Last Date Today Know Steps to Apply Online at joaps.iitd.ac.in
अंतिम तिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IIT JAM 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली आज 18 अक्तूबर, 2024 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा मास्टर्स (JAM) 2025 के लिए आवेदन विंडो बंद करने वाला है। वे उम्मीदवार जो कि इसके लिए इच्छुक हैं, वे आज पंजीकरण विंडो बंद होने से पहले ही अपना पंजीकरण फॉर्म भर लें। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (joaps.iitd.ac.in) के माध्यम से आईआईटी जैम 2024 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। 

विज्ञापन

आईआईटी जेम परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा के प्रवेश पत्र जनवरी 2025 में जारी किए जा सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परिणाम और स्कोरकार्ड क्रमशः 19 और 25 मार्च, 2025 को घोषित किए जाने की संभावना है।

परीक्षा पैटर्न
जैम परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है। यह परीक्षा स्नातक स्तर पर सात टेस्ट पेपरों में आयोजित की जाएगी। आईआईटी जेम परीक्षा भारत के लगभग 100 शहरों में आयोजित की जाएगी। जैम परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए IIT में लगभग 3000 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

  • आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें।

  • नाम, जन्म तिथि, संपर्क विवरण आदि भरें।

  • पिछले शैक्षिक संस्थानों का विवरण, प्रतिशत, और अन्य संबंधित जानकारी प्रदान करें।

  • अपनी प्राथमिकता के अनुसार परीक्षा के लिए शहर का चयन करें।

  • आवश्यक पहचान दस्तावेज़ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि) की जानकारी दर्ज करें।

  • निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

  •  यदि आवश्यक हो, तो सभी जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।

  •  सभी जानकारी सही से भरने के बाद फॉर्म की जांच करें और सबमिट करें।

  • सबमिशन के बाद, पुष्टि पत्र का प्रिंट निकालना न भूलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed