IIT JAM 2024: जैम पंजीकरण की आखिरी डेट नजदीक, ऐसे करें आवेदन
IIT JAM 2024: आईआईटी जैम पंजीकरण करने की समय सीमा समाप्त हो रही है। प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT JAM 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी मद्रास) में जेएएम 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 25 अक्तूबर 2023 को समाप्त हो जाएगी। जो उम्मीदवार मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे आईआईटी जैम की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IIT JAM 2024: आवेदन शुल्क
एकल टेस्ट पेपर के लिए, महिला आवेदकों और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विकलांग व्यक्तियों (PwD) श्रेणियों से संबंधित लोगों को आवेदन शुल्क के रूप में 900 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य सभी आवेदकों को 1,800 रुपये का भुगतान करना होगा।
IIT JAM 2024 ऐसे करें आवेदन
-
आईआईटी जेएएम की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाएं।
-
होम पेज पर उपलब्ध IIT JAM 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
-
पंजीकरण विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
-
आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X