फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM 2024 registration begins tomorrow at jam.iitg.ac.in

JAM 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कल से होगी पंजीकरण की शुरुआत, आवेदन से पहले जान लें ये काम की बातें

Mon, 04 Sep 2023 06:26 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 06:26 PM IST
सार

IIT JAM 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की शुरुआत कल, यानी 5 सितंबर से होने जा रही है। आवेदन करने की अंतिम तारीख, शुल्क और आवेदन फॉर्म से जुड़ी अन्य काम की जानकारी खबर में पढ़ें।
 

विज्ञापन
IIT JAM 2024 registration begins tomorrow at jam.iitg.ac.in
IIT JAM 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

IIT JAM 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM 2024) के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 5 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट - jam.iitg.ac.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी फॉर्म भरने की आखिरी तारीख और आवेदन फीस से जुड़ी जानकारी नीचे बताई गई है। 

विज्ञापन

IIT JAM 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि


संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की शुरुआत कल, यानी 5 सितंबर से होने जा रही है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 अक्तूबर, 2023 है। आईआईटी जैम 2024 परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली है। परिणाम 22 मार्च 2024 को घोषित किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगी। आवेदक 8 जनवरी, 2024 से अपने हॉल टिकट (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकेंगे। 

JAM 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड़ में होगी। जो स्नातक स्तर पर सात टेस्ट पेपरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा भारत के लगभग 100 शहरों में आयोजित की जाएगी। JAM 2024 में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आईआईटी में लगभग 3000 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

IIT JAM 2024 के लिए आवेदन फीस


सभी कैटेगरी की फीमेल/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये और दो पेपरों के लिए 1250 रुपये है। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क एक पेपर के लिए 1800 रुपये और दो पेपरों के लिए 2500  रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed