JAM 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कल से होगी पंजीकरण की शुरुआत, आवेदन से पहले जान लें ये काम की बातें
IIT JAM 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की शुरुआत कल, यानी 5 सितंबर से होने जा रही है। आवेदन करने की अंतिम तारीख, शुल्क और आवेदन फॉर्म से जुड़ी अन्य काम की जानकारी खबर में पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT JAM 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM 2024) के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 5 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट - jam.iitg.ac.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी फॉर्म भरने की आखिरी तारीख और आवेदन फीस से जुड़ी जानकारी नीचे बताई गई है।
IIT JAM 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि
संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए आवेदन की शुरुआत कल, यानी 5 सितंबर से होने जा रही है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 अक्तूबर, 2023 है। आईआईटी जैम 2024 परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को आयोजित होने वाली है। परिणाम 22 मार्च 2024 को घोषित किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगी। आवेदक 8 जनवरी, 2024 से अपने हॉल टिकट (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकेंगे।
JAM 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड़ में होगी। जो स्नातक स्तर पर सात टेस्ट पेपरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा भारत के लगभग 100 शहरों में आयोजित की जाएगी। JAM 2024 में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आईआईटी में लगभग 3000 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
IIT JAM 2024 के लिए आवेदन फीस
सभी कैटेगरी की फीमेल/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये और दो पेपरों के लिए 1250 रुपये है। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क एक पेपर के लिए 1800 रुपये और दो पेपरों के लिए 2500 रुपये है।
कमेंट
कमेंट X