फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM 2024 Admit Card Releasing soon Check dates know how to download at jam.iitm.ac.in

IIT JAM 2024 Admit Card: आईआईटी जैम एडमिट कार्ड का इंतजार, जानें कब तक होगा जारी

Sat, 06 Jan 2024 06:08 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sat, 06 Jan 2024 06:08 PM IST
सार

IIT JAM 2024 Admit Card: आईआईटी मद्रास जल्द ही जैम परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
IIT JAM 2024 Admit Card Releasing soon Check dates know how to download at jam.iitm.ac.in
आईआईटी जैम एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IIT JAM 2024 Admit Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 08 जनवरी 2024 तक जारी कर सकता है। जैम परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड एक बार जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

IIT JAM 2024 एडमिट कार्ड

विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए JAM 2024 परीक्षा 11 फरवरी 2024 को CBT (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी और जैम 2024 का एडमिट कार्ड ऑनलाइन आईआईटी मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर उपलब्ध होगा। जैम 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को पंजीकरण के समय बनाए गए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे नामांकन आईडी/ईमेल आईडी/पंजीकरण संख्या/मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना आवश्यक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछले वर्ष, JAM 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड शाम 6:00 बजे के आसपास जारी किया गया था, इसलिए इस वर्ष भी, यह उम्मीद है कि जैम 2024 का एडमिट कार्ड शाम 5:00 बजे के बाद जारी हो सकता है। पिछले साल 70,000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने जैम 2023 परीक्षा के लिए नामांकन किया था, जिनमें से लगभग 62,000 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।

विज्ञापन

आईआईटी मद्रास इस साल एमएससी कार्यक्रमों के लिए 21 आईआईटी, 15 एनआईटी और 11 अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आईआईटी जेएएम परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed