फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT JAM 2020 : Application Process to Begin From September 05, know more details here

IIT JAM 2020 : आईआईटी कानपुर ने जारी किया परीक्षा का शेड्यूल, यहां है पूरी जानकारी

Wed, 04 Sep 2019 09:20 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Wed, 04 Sep 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
IIT JAM 2020 : Application Process to Begin From September 05, know more details here

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर द्वारा ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स प्रोग्राम्स (JAM) 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 सितंबर, 2019 से शुरू होने जा रहे हैं। उम्मीदवारों के आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट jam.iitk.ac.in पर 05 सितंबर को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 सितंबर, 2019 से 08 अक्टूबर, 2019 (17:30 बजे तक) तक आयोजित की जाएगी। IIT कानपुर ने JAM 2020 परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आगे दिए गए लिंक से भी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण शेड्यूल :

  • ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया 05 सितंबर, 2019 से शुरू
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 08 अक्टूबर, 2019 (शाम 17:30 तक)
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि 07 जनवरी, 2020
  • जेएएम 2020 परीक्षा की तारीख 09 फरवरी, 2020
  • जेएएम 2020 परिणाम जारी होने की तिथि 20 मार्च, 2020 
  • JAM 2020 प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 09 - 22 अप्रैल, 2020 

आपको बता दें कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा या IIT JAM भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु में इंटीग्रेटेड पीएचडी डिग्री प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए भी परीक्षा आयोजित करती है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

वहीं JAM 2019 परीक्षा 9 फरवरी, 2019 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा के परिणाम 20 मार्च को घोषित किए जाएंगे, जबकि प्रवेश के लिए चयनित उम्मीदवारों के आवेदन पत्र नए शेड्यूल के अनुसार 9 से 22 अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे। इस वर्ष 2019 में IIT JAM परीक्षा खड़गपुर द्वारा आयोजित की गई थी, और IIT JAM 2020 परीक्षा IIT कानपुर द्वारा संचालित की जाएगी।

JAM 2020 में होंगे कुछ बदलाव :
इस वर्ष से जेएएम 2020 जैविक विज्ञान पेपर को बंद कर देगा। परीक्षा केवल छह विषय जैव प्रौद्योगिकी, गणितीय सांख्यिकी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान और गणित के लिए आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा कंप्यूटर आधारित माध्यम यानी सीबीटी पर आयोजित की जाएगी।

JAM 2020 परीक्षा का समय :
परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।
पहले सत्र में परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी और यह जैव प्रौद्योगिकी, भौतिकी और गणितीय सांख्यिकी (एमएस) सहित विषयों के लिए आयोजित की जाएगी ।
दूसरा सत्र में गणित, रसायन विज्ञान और भूविज्ञान के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित आयोजित की जाएगी।


IIT JAM 2020 परीक्षा पैटर्न :
परीक्षा तीन प्रकार की होंगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। 
  • मल्टी चॉइस प्रश्न (MCQ)
  • न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) 
  • मल्टीप्ल सिलेक्शन (MSQ) 
IIT JAM 2020 परीक्षा शेड्यूल की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed