{"_id":"6767b40a7ac3afa41c019216","slug":"iit-ism-dhanbad-increased-mba-seats-admission-will-be-done-in-120-seats-application-process-started-2024-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT Dhanbad: आईआईटी आईएसएम धनबाद ने बढ़ाई एमबीए की सीटें, 120 सीटों में होगा प्रवेश; आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIT Dhanbad: आईआईटी आईएसएम धनबाद ने बढ़ाई एमबीए की सीटें, 120 सीटों में होगा प्रवेश; आवेदन प्रक्रिया शुरू
Sun, 22 Dec 2024 12:13 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:13 PM IST
सार
IIT Dhanbad: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खान विद्यालय), धनबाद ने सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब एमबीए कोर्स में 28 सीटें बढ़ाने का फैसला किया गया है। सत्र 2024-25 में एमबीए में 92 सीटें थी, लेकिन अब 120 सीटों पर एडमिशन लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT Dhanbad: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खान विद्यालय), धनबाद (IIT ISM) ने अपने एमबीए कार्यक्रम के लिए एक नई और अहम घोषणा की है। सत्र 2025-26 में एमबीए (MBA) की कुल सीटों की संख्या 120 कर दी गई है। पहले सत्र 2024-25 में यह संख्या 92 थी। इस बदलाव से छात्रों को आईआईटी में प्रवेश का अधिक मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीए और बिजनेस एनालिटिक्स में नए बदलाव
इस बार एमबीए की सीटों को 62 से बढ़ाकर 90 किया गया है। वहीं, बिजनेस एनालिटिक्स की 30 सीटें यथावत रखी गई हैं। इसके साथ, महिला उम्मीदवारों को विशेष 5% वेटेज मिलेगा। यह पहल अधिक से अधिक महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए की गई है।
विज्ञापन
एमबीए में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
एमबीए में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र CAT 2024 के स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है। पर्सनल इंटरव्यू 20-23 फरवरी, 7-9 मार्च, 22-24 मार्च और 29-30 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। इस प्रक्रिया का अंतिम परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X