IIT-Hyderabad: मेगा अनुसंधान और विकास मेले में प्रदर्शित किए जाएंगे 120 इनोवेशन, 53 उच्च शिक्षा संस्थान शामिल
IIT-Hyderabad: आईआईटी हैदराबाद में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक मेगा अनुसंधान और विकास मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रमुख संस्थानों से निकलने वाले यहां प्रदर्शित इनोवेशन राष्ट्र के विकास पथ को आकार देने में सहायक हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT-Hyderabad: आईआईटी हैदराबाद में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक मेगा अनुसंधान और विकास मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रमुख संस्थानों से निकलने वाले यहां प्रदर्शित इनोवेशन राष्ट्र के विकास पथ को आकार देने में सहायक हैं।
इस मेगा अनुसंधान और विकास मेले में आईआईटी, एनआईटी और आईआईएसईआर सहित 53 उच्च शिक्षा संस्थानों के कुल 120 इनोवेशन प्रदर्शित किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आईइनवेनटिव-2024" सिर्फ शिक्षा और उद्योग के लिए एक मीटिंग पॉइंट नहीं है, बल्कि एक पावरहाउस भी है जो आर्थिक विकास, रोजगार सृजन को बढ़ावा देता है और नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति का पोषण करता है।
अनुसंधान और विकास मेले के पांच विषय
अनुसंधान और विकास मेले के पांच विषय हैं। किफायती स्वास्थ्य सेवा; कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण; जलवायु परिवर्तन, ई-गतिशीलता, स्वच्छ ऊर्जा सहित सतत प्रौद्योगिकी; रक्षा और अंतरिक्ष और उद्योग 4.0 । उद्योगों में, साइएंट, हनीवेल, एप्लाइड मटेरियल्स, भारत फोर्ज लिमिटेड, आईसीआईसीआई, सिनर्जी, सन फार्मा, सुजुकी मोटर्स, बॉश, श्नाइडर इलेक्ट्रिक और एनटीपीसी सहित शीर्ष हितधारक IInvenTiv-2024 उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे।
IInvenTiv के पहले संस्करण की मेजबानी 2022 में आईआईटी दिल्ली द्वारा की गई थी, जहां 23 आईआईटी द्वारा जलवायु परिवर्तन, स्थिरता, स्मार्ट सिटी वास्तुकला, ग्रामीण कृषि, किफायती स्वास्थ्य देखभाल और ड्रोन प्रौद्योगिकी से संबंधित कुल 75 विविध प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया गया था।
प्रधान ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह पहल परिवर्तनकारी बदलाव के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करेगी, नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी और हमें एक उज्जवल और अधिक समृद्ध भविष्य की ओर ले जाएगी।
कमेंट
कमेंट X