IIT ने एमटेक स्टूडेंट्स को दिया झटका, बढ़ेगी नौ सौ फीसदी फीस
- बीटेक और एमटेक की फीस अब होगी बराबर
- लगभग 900 फीसदी की बढ़ोतरी को आईआईटीज की काउंसिल ने दी मंजूरी
- हर महीने मिलने वाला 12,400 रुपये स्टाइपेंड बंद
विस्तार
एमटेक कोर्स की फीस में आईआईटी एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। बता दें कि आईआईटी एमटेक प्रोग्राम की फीस में 900 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर रही है। खास बात ये है कि शुक्रवार को आईआईटी की एक काउंसलिंग हुई, जिसमें एमटेक प्रोग्राम की फीस को बीटेक कोर्सों की फीस के बराबर करने को मंजूरी दे दी है। एचआरडी मिनिस्टर रमेश पोखरियाल की अध्यक्षता में ये परिषद की मीटिंग की बैठक हुई है।
बीटेक वालों की सालाना फीस 2 लाख रुपए है। और एमटेक प्रोग्राम की वर्तमान फीस की बात करें तो 5 हजार से 10 हजार है। पर इस फीस में 900 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने जा रही है।
छात्र-छात्राओं को मिलने वाला स्टाइपेंड भी अब बंद होने वाला है। बता दें कि गेट स्कोर के आधार पर दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को 12,400 रुपये का स्टाइपेंड प्रति माह मिलता है, जिसे अब बंद कराने का प्रस्ताव रखा गया है।
अब आप सोच रहे होंगे कि अगर स्टूडेंट्स को स्टाइपेंड नहीं मिलेगा तो ये फंड कहा जाएगा? बता दें कि मिलने वाले स्टाइपेंड को भागों में बांटा जाएगा, जिसे यूजी लैब्स और कोर्सों में टीचिंग असिस्टेंटशिप के तौर पर दिया जाएगा। इतना ही नहीं स्टाइपेंड के कुछ हिस्से का इस्तेमाल अन्य पेशेवराना गतिविधियों के लिए करने की संभावना है।
इसके अलावा सूत्रों के अनुसार शिक्षकों ने बताया कि अब कमजोर छात्रों को कोर्स से तीन साल के बाद निकालने की योजना बन रही है। साथ ही इन छात्रों के लिए तीन साल बीएससी इंजीनियर की डिग्री देने पर भी जोर दिया जा रहा है।
आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की परिषद की 53वी बैठक में प्रतिभाग किया । इस बैठक में 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों ने हिस्सा लिया । pic.twitter.com/g3VTh0fPC8
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) September 27, 2019
आई.आई.टी संस्थानों की नव भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है । बैठक में संस्थानों को अपनी वैश्विक रैंकिंग सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने पर मंथन हुआ ।
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) September 27, 2019
इस अवसर पर मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री श्री @SanjayDhotreMP जी उपस्थित रहे । pic.twitter.com/Qa8CrzMIfI
ये भी पढ़ें- भगत सिंह द्वारा जेल में लिखा गया लेख और 300 पेज का वो फैसला, छिपी कहानी से हटा पर्दा
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X