फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Delhi launches certificate programme in technology & AI leadership read details here

IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली ने प्रौद्योगिकी और एआई नेतृत्व में सर्टिफिकेट कोर्स किया शुरू, इस तारीख तक करें आवेदन

Tue, 24 Sep 2024 05:48 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 24 Sep 2024 05:48 PM IST
सार

IIT Delhi: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली ने प्रौद्योगिकी और एआई नेतृत्व में एक सर्टिफिकेट कार्यक्रम शुरू किया है। पात्र उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IIT Delhi launches certificate programme in technology & AI leadership read details here
IIT Delhi - फोटो : ANI

विस्तार

IIT Delhi: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने प्रौद्योगिकी और एआई नेतृत्व (TAILP) में एक कार्यक्रम शुरू किया है। पाठ्यक्रम में व्यापार के लिए एआई और मशीन लर्निंग, डिजिटल परिवर्तन, ब्लॉकचेन और मेटावर्स जैसी उभरती हुई तकनीकें जैसे प्रमुख विषय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागी हकीकी दुनिया की प्रौद्योगिकी चुनौतियों का सामना और इसे लागू करने के लिए एक निर्देशित कैपस्टोन परियोजना पर काम करेंगे।

विज्ञापन


आईआईटी-दिल्ली में दो दिवसीय कैम्पस इमर्शन में प्रतिभागियों को संकाय के साथ जुड़ने, साथियों के साथ सहयोग करने और नेतृत्व कौशल को निखारने तथा एआई-संचालित व्यावसायिक वातावरण की समझ बढ़ाने के लिए आयोजित कार्यशालाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन




विज्ञप्ति के अनुसार, पाठ्यक्रम में एक कैपस्टोन परियोजना भी शामिल है, जो प्रतिभागियों को वास्तविक दुनिया की प्रौद्योगिकी मूल्यांकन चुनौतियों का समाधान करने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगी।

इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (10+2+3) या डिप्लोमा धारक (केवल 10+2+3) आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2024 है। सात महीने लंबे कार्यक्रम के लिए कक्षाएं 19 जनवरी से शुरू होंगी, जिसकी फीस 1.69 लाख रुपये प्लस जीएसटी होगी। पूरा होने पर, प्रतिभागियों को आईआईटी दिल्ली से प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed