{"_id":"6a74278ad33180d27007b2ee","slug":"iit-bombay-s-driverless-racing-car-wins-six-awards-at-formula-student-portugal-2026-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT: आईआईटी बॉम्बे की ड्राइवरलेस रेसिंग कार का पुर्तगाल में कमाल, फॉर्मूला स्टूडेंट-2026 में जीते छह अवॉर्ड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIT: आईआईटी बॉम्बे की ड्राइवरलेस रेसिंग कार का पुर्तगाल में कमाल, फॉर्मूला स्टूडेंट-2026 में जीते छह अवॉर्ड
Thu, 06 Aug 2026 11:49 AM IST
Shahin Praveen
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो
Published by: Shahin Praveen
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:49 AM IST
सार
IIT Bombay Racing Car: आईआईटी बॉम्बे की स्वदेशी ड्राइवरलेस रेसिंग कार ने पुर्तगाल में आयोजित फॉर्मूला स्टूडेंट पुर्तगाल 2026 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने इलेक्ट्रिक वाहन और ड्राइवरलेस दोनों श्रेणियों में कुल छह पुरस्कार जीतकर भारत का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
IIT Bombay
- फोटो : ANI
विस्तार
IIT Bombay Racing Car: आईआईटी बॉम्बे की स्वदेशी ड्राइवरलेस रेसिंग कार ने पुर्तगाल में आयोजित फॉर्मूला स्टूडेंट पुर्तगाल 2026 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने इलेक्ट्रिक वाहन और ड्राइवरलेस दोनों श्रेणियों में कुल छह पुरस्कार जीतकर भारत का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
आईआईटी बॉम्बे रेसिंग टीम ने स्वदेशी तकनीक से विकसित भारत की पहली ड्राइवरलेस फॉर्मूला रेसिंग कार के दम पर फॉर्मूला स्टूडेंट पुर्तगाल-2026 में इतिहास रच दिया। 40 बीटेक छात्रों की टीम ने इलेक्ट्रिक और ड्राइवरलेस दोनों श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह पुरस्कार अपने नाम किए।
विज्ञापन
यह प्रतियोगिता में ड्राइवरलेस श्रेणी में भाग लेने वाली भारत की पहली और एकमात्र फॉर्मूला स्टूडेंट टीम भी बनी। टीम ने दो वर्षों की मेहनत से भारत की पहली सिंगल-पीस कार्बन फाइबर मोनोकोक चेसिस, इन-हाउस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और बैटरी सेल मॉडलिंग विकसित की। खास बात यह है कि यही कार सॉफ्टवेयर बदलते ही ड्राइवरलेस और मैनुअल, दोनों मोड में संचालित हो सकती है।
विज्ञापन
80 छात्रों की मेहनत, 30 फीसदी टीम में छात्राएं
इस परियोजना पर करीब 80 छात्रों ने काम किया, जिनमें लगभग 30 फीसदी छात्राएं शामिल हैं। टीम के अधिकांश सदस्य बीटेक के छात्र हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले कार को पूरी तरह खोलकर पुर्तगाल ले जाया गया, जहां निर्धारित समय में उसे दोबारा जोड़कर ट्रैक पर उतारा गया। कार के अधिकांश पुर्जी का डिजाइन और निर्माण आईआईटी बॉम्बे में ही किया गया।
इन श्रेणियों में बड़ी सफलता
- ड्राइवरलेस कप में समग्र पहला स्थान
- ईवी श्रेणी में समग्र पहला स्थान
- इंजीनियरिंग डिजाइन में पहला पुरस्कार
- दक्षता श्रेणी में पहला पुरस्कार
- लागत एवं निर्माण श्रेणी में दूसरा स्थान
- विजनेस प्लान प्रस्तुति में चौथा स्थान
- टीम भारत की पहली फोर-व्हील आउटबोर्ड मोटर ड्राइवट्रेन विकसित करने पर काम कर रही है। इसके तहत कार का वजन 258 से 30 किलोग्राम कम होगा।
कमेंट
कमेंट X