फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Bombay Internship 2024-25; Stipend upto 15,000, Apply here

IIT Bombay Internship 2024-25: आईआईटी बॉम्बे में इंटर्नशिप का शानदार मौका, 15 हजार रुपये का दिया जाएगा वजीफा

Tue, 24 Sep 2024 11:58 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 24 Sep 2024 11:58 AM IST
सार

IIT Bombay Internship 2024-25: छात्रों के लिए आईआईटी बॉम्बे में इंटर्नशिप करने का सुलहरा अवसर है। संस्थान ने आगामी वर्ष के इंटर्नशिप  लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
IIT Bombay Internship 2024-25; Stipend upto 15,000, Apply here
IIT Bombay - फोटो : ANI

विस्तार

IIT Bombay Internship 2024-25: आईआईटी बॉम्बे इंटर्नशिप करने का शानदार मौका है। दरअसल, आईआईटी बॉम्बे ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए अपने प्रतिष्ठित आईआईटीबी रिसर्च इंटर्नशिप अवार्ड्स की घोषणा की है, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ircc.iitb.ac.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन



पात्रताा मानदंड
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मास्टर कार्यक्रम के दूसरे वर्ष या स्नातक कार्यक्रम के तीसरे/चौथे वर्ष में होना चाहिए। इसके अवाला, उम्मीदवारों काअपनी कक्षा में शीर्ष 20% में स्थान प्राप्त करना आवश्यक है। 
विज्ञापन

अध्ययन का विषय आईआईटी बॉम्बे संकाय द्वारा निर्दिष्ट परियोजना आवश्यकताओं पर निर्भर करेगा। 

इंटर्नशिप के दौरान उम्मीदवारों की मौजूदगी पूरी तरह से आवश्क है यानी, उन्हें यह प्रमाण देना होगा कि इस अवधि के दौरान किसी अन्य कोर्सवर्क की आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर्नशिप की अवधि चार से छह महीने (जनवरी से जून) की है साथ ही अंशकालिक विकल्प की कोई अनुमति नहीं है।

कैसे होगा चयन?
  • चयन प्रक्रिया में आवेदनों की प्रारंभिक जांच, उसके बाद परीक्षा/साक्षात्कार शामिल है।  
  • चयन प्रक्रिया शैक्षणिक प्रदर्शन (कक्षा/विश्वविद्यालय में सापेक्ष रैंक) उम्मीदवारों द्वारा अपने नियमित शैक्षणिक कार्य के अलावा किए गए कार्य, टेकफेस्ट, ओलंपियाड, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा जैसी प्रतियोगिताओं में भागीदारी/मान्यता और साक्षात्कार में प्रदर्शन पर निर्भर करता है। 
  • साक्षात्कार के लिए बुलाए गए बाहरी उम्मीदवारों को वापसी ट्रेन किराया का भुगतान किया जाएगा और उम्मीदवारों को आगे की यात्रा के लिए टिकट और वापसी यात्रा के लिए टिकट की फोटोकॉपी जमा करनी होगी।

चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये का मासिक वजीफा दिया जाएगा, जो उम्मीदवारों को आर्थिक रूप से लाभकारी होने के साथ-साथ अकादमिक रूप से समृद्ध भी बनाता है।

कैसे करें आवेदन?
  • आवेदन पत्र भरने से पहले पंजीकरण करना अनिवार्य है
  • उपरोक्त लिंक पर क्लिक करने के बाद कृपया "नए आवेदक यहां पंजीकरण करें" पर क्लिक करें। 
  • पंजीकरण के लिए अनिवार्य फील्ड भरें।
  • अपने नए उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के साथ आवेदन पत्र भरने के लिए लॉगिन करें। 
  • कृपया आईआईटीबी रिसर्च इंटर्नशिप पुरस्कार 2023-24 का उल्लेख करने वाली अंतिम पंक्ति पर क्लिक करें।
  • उद्देश्य का विवरण (500 अक्षर) प्रस्तुत करें, जिसमें शोध में आपकी रुचि, प्रासंगिक कौशल और यह अवसर आपके शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपकी कैसे मदद करेगा। 
  • सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, जिसमें आपके प्रिंसिपल द्वारा आपकी कक्षा में आपकी रैंक बताने वाला प्रमाण पत्र भी शामिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed