फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IISER IAT result 2025 out at iiseradmission.in: Direct link to download scorecards here

IISER IAT Result 2025: आईआईएसईआर आईएटी का रिजल्ट घोषित, अभी यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड; जानें अगला चरण

Wed, 25 Jun 2025 10:38 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 25 Jun 2025 10:38 AM IST
सार

IISER IAT Result 2025 OUT: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान ने ईआईएसईआर आईएटी के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
IISER IAT result 2025 out at iiseradmission.in: Direct link to download scorecards here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

IISER IAT Result 2025: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 25 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। स्कोरकार्ड में विषयवार अंक और अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर 240 में से प्राप्त कुल अंक दर्शाए गए हैं। अंतिम उत्तर कुंजी मान्य आपत्तियों के मूल्यांकन के बाद जारी की गई है।
विज्ञापन


नतीजे अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर जारी किए गए हैं। IISER अब अपने बहुप्रतीक्षित BS-MS दोहरे डिग्री कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही आरंभ करेगा। सीट आवंटन उम्मीदवारों की रैंक, श्रेणी और पंजीकरण के दौरान प्रस्तुत की गई प्राथमिकताओं के आधार पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार विषयों से पूछे गए कुल 60 प्रश्न

आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 के प्रश्न पत्र में कुल 60 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल थे, जो जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी। प्रत्येक विषय से 15-15 प्रश्नों पर आधारित थे। यह परीक्षा कुल 240 अंकों की थी और इसकी अवधि 180 मिनट (3 घंटे) रही। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए गए, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की गई।
 

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएँ।
  • अब होमपेज पर दिए गए “IAT 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट लेकर अपने पास रख लें।

अब आगे क्या?

आईआईएसईआर अब काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। उम्मीदवारों को 26 जून शाम 5 बजे से 3 जुलाई शाम 5 बजे के बीच शैक्षणिक वरीयता फॉर्म (Academic Preference Form) भरना होगा। आईआईएसईआर के अनुसार, प्रवेश प्रस्ताव (Admission Offer) अभ्यर्थी की रैंक, उसकी श्रेणी, सीट की उपलब्धता और प्रस्तुत वरीयता के आधार पर किसी विशेष चरण में दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed