GATE 2024: इन 4 मेल आईडी से गेट परीक्षा से जुड़ा कुछ भी आए, तो न करें विश्वास; आईआईएससी ने जारी की एडवाइजरी
GATE Exam 2024: गेट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को सावधान करते हुए भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) ने अपने एक्स पर चार ईमेल आईडी शेयर कीं और कहा कि ये सभी फर्जी ईमेल आईडी हैं। इनपर छात्र बिल्कुल भरोसा न करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GATE Exam 2024: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर चार ईमेल आईडी शेयर करते हुए छात्रों को सावधान किया और कहा कि यदि उम्मीदवारों के पास इन ईमेल आईडी से गेट परीक्षा से संबंधित कोई भी मेल आता है, तो छात्र उस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें। वरना आप फर्जीवाड़े का शिकार हो सकते हैं।
इसके साथ ही आपको ये भी बता दें, गेट परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर ही सूचित की जाएगी। गेट परीक्षा का परिणाम 16 मार्च को इसी वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिस्पांस शीट पहले ही 15 फरवरी को जारी कर दी गई थी। वहीं, गेट की प्रोविजनल आंसर-की 19 फरवरी को जारी की गई थी, जिसके लिए उम्मीदवारों को 22 से 25 फरवरी के बीच आपत्ति दर्ज करने के लिए कहा गया था।
इन ईमेल आईडी से छात्र सावधान रहें
-governmentofindiaministryofedu@gmail.com
-examgraduateaptitudetestinengi@gmail.com
-gatescorecardgraduateaptitude@gmail.com
-bangaloreiiscindiainstuteof@gmail.com
Beware of scam and phishing emails about GATE coming from these emails. pic.twitter.com/LSdIagPZK5
— GATE 2024 (@GATE24_Official) March 4, 2024
इस दिन जारी होगा गेट परीक्षा परिणाम
शेड्यूल के अनुसार, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के परिणाम 16 मार्च को, जबकि स्कोरकार्ड 23 मार्च को जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे; रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे।
गेट परीक्षा 03, 04, 10 और 11 फरवरी, 2024 को देश भर के कई केंद्रों पर दो पाली में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी।
कमेंट
कमेंट X