{"_id":"624e28928d4e8e51f93758f9","slug":"iisc-bangalore-iit-delhi-madras-and-bombay-are-among-the-top-100-institutes-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन : विश्व के 100 शीर्ष संस्थानों में आईआईएससी, तीन आईआईटी, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग-2022 जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
लंदन : विश्व के 100 शीर्ष संस्थानों में आईआईएससी, तीन आईआईटी, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग-2022 जारी
Thu, 07 Apr 2022 07:16 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 07 Apr 2022 07:16 AM IST
सार
क्यूएस के रिसर्च डायरेक्टर बेन सोटर के मुताबिक, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग- 2022 में पिछले साल की तुलना में भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
IIT BOMBAY
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईएससी बेंगलुरु, आईआईटी दिल्ली, मद्रास और बॉम्बे विश्व के 100 शीर्ष संस्थानों में शुमार हो गए हैं। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी (सब्जेक्ट ) रैंकिंग-2022 का 12वां संस्करण लंदन में बुधवार को जारी हो गया। क्यूएस की इस रैकिंग के टॉप 100 में भारत के चार नए इंस्टीट्यूट ऑफ एमीनेंस की रैंकिंग बढ़ी, जबकि दो प्रोग्राम टॉप 100 से बाहर हो गए।
विज्ञापन
कुल 35 प्रोग्राम को वर्ल्ड रैंकिंग में जगह मिली है। वहीं, पिछले वर्ष की तुलना में 10 नए प्रोग्राम बढ़े हैं। यहां पर 11 इंस्टीट्यूट ऑफ एमीनेंस को जगह मिली है। खास बात यह है कि इंस्टीट्यूट आफ एमीनेंस में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) सात विषयों के अध्ययन और शोध में विश्व के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों की श्रेणी में शामिल हुआ है।
विज्ञापन
क्यूएस के रिसर्च डायरेक्टर बेन सोटर के मुताबिक, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग- 2022 में पिछले साल की तुलना में भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 2035 तक उच्च शिक्षण संस्थानों का सकल नामांकन अनुपात को 50 फीसदी तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
यही कारण है कि इस वर्ष 51 विषयों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। टॉप 50 में चार इंस्टीट्यूट ऑफ एमीनेंस को जगह मिली है। जबकि आईआईटी मद्रास को 30 वां स्थान मिला है। आईआईएससी बेंगलुरु की ( मैकेनिकल इंजीनियरिंग) रैकिंग 113 से बढ़कर 98 पर पहुंच गई है। आईआईटी दिल्ली को केमिकल इंजीनियरिंग के लिए 92 रैंकिंग मिली। अब तक ये 101 से 150 के बीच थी।
आईआईटी मद्रास का सिविल इंजीनियरिंग को 51-100 में जगह मिली है। जबकि पहले 101-150 के बीच स्थान था। आईआईटी बॉम्बे का मैटीरियल साइंस प्रोग्राम विश्व में 99वें स्थान पर है। जबकि पहले 101-150 के बीच था। वहीं, आईआईएससी बेंगलूरु का ही फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी 112वीं रैंक से 91 वें स्थान पर पहुंच गया है। कुल 274 प्रोग्राम को क्यूएस रैंकिंग में जगह मिली है। पिछले साल तक यह आंकड़ा 233 था।
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट 2022 में सविथा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड साइंसेज ऑफ डेंटेंस्ट्री पहली बार शामिल हुआ था। पहली ही बार में भारत की सबसे अधिक रैंकिंग के साथ 18वें पायदान पर है। इसके बाद 26वें स्थान पर इंडियन स्कूल ऑफ माइंस, धनबाद को दूसरा स्थान मिला। यह पहली बार इसमें शामिल हुई है।
आईआईएम अहमदाबाद व बंगलूरू भी आगे
इस रैकिंग में बिजनेस एंड मैनेजमेंट वर्ग में आईआईएम अहमदाबाद और आईआईएम बेंगलूरु को विश्व के 100 शीर्ष रैंक में जगह मिली र्है।
आईआईटी दिल्ली के 4 प्रोग्राम 100 में शुमार
आईआईटी दिल्ली ने 14 विषयों को टेबल किया था। इसमें से चार प्रोग्राम को शीर्ष 100 में जगह मिली है। इंजीनियरिंग एरिया के इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रानिक्स (56वां रैंक) , मेकेनिकल इंजीनियरिंग (64 वां रैंक), कंप्यूटर साइंस एंड इंफोरमेशन सिस्टम (65वां रैंक) और सिविल और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग प्रोग्राम( 51-100 वां रैंक) है। इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय के डेवलेपमेंट स्ट्डीज को 41वां रैंक मिला है।
कमेंट
कमेंट X