{"_id":"5e60cb938ebc3ec55666c300","slug":"iim-indore-students-get-more-than-50-lakhs-salary-package","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस संस्थान के विद्यार्थी को मिला 50 लाख रुपये का सैलरी पैकेज","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इस संस्थान के विद्यार्थी को मिला 50 लाख रुपये का सैलरी पैकेज
Thu, 05 Mar 2020 03:21 PM IST
Garima Garg
PTI, नई दिल्ली
PTI, नई दिल्ली
Published by: Garima Garg
Updated Thu, 05 Mar 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
आईआईएम इंदौर
- फोटो : Social media
इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम-आई) में इस बार विद्यार्थियों के ‘फाइनल प्लेसमेंट’ के दौरान देश में नौकरी के लिये सालाना पगार पैकेज का सबसे ऊंचा प्रस्ताव 23.5 प्रतिशत के उछाल के साथ 50 लाख रुपये के स्तर पर रहा।
विज्ञापन
आईआईएम-आई के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आईआईएम-आई में पिछले साल विद्यार्थियों के फाइनल प्लेसमेंट के दौरान देश में नौकरी के लिये सालाना पगार पैकेज का सबसे ऊंचा प्रस्ताव 40.5 लाख रुपये का रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दुनिया के 10 बड़े और आलीशान घर, सूची में भारत की ये इमारत भी शामिल
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट के दौरान आईआईएम-आई विद्यार्थियों को विदेश में नौकरी के दो प्रस्ताव भी दिये गये। हालांकि, उन्होंने इन वेतन प्रस्तावों की रकम का खुलासा नहीं किया।
उन्होंने बताया कि आईआईएम-आई के विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के दौरान देश-विदेश के 160 से ज्यादा नियोक्ताओं से औसतन 22.92 लाख रुपये के वेतन प्रस्ताव मिले।
अधिकारी ने बताया कि आईआईएम-आई में इस वर्ष पढ़ाई पूरी करने वाले सभी 578 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान नौकरी के प्रस्ताव मिले। यह बैच देशभर के भारतीय प्रबंध संस्थानों में एक ही अकादमिक सत्र में पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने वाली सबसे बड़ी बैच है। इसमें आईआईएम-आई के दो वर्षीय पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) और पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम) के विद्यार्थी शामिल हैं।
आईआईएम-आई में फाइनल प्लेसमेंट के दौरान परामर्श, बिक्री, विपणन और वित्त के क्षेत्रों में रोजगार के प्रस्ताव देने में नियोक्ताओं का सबसे ज्यादा रुझान देखा गया।
ये भी पढ़ें- दुनिया के टॉप-10 विश्वविद्यालय, एक यूनिवर्सिटी की फीस 40 लाख से ज्यादा
कमेंट
कमेंट X