{"_id":"587490384f1c1ba16bba87ab","slug":"iim-bengaluru-announces-cat-result-top-20-slots-filled-by-men","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैट का परिणाम घोषित, 20 लड़कों ने हासिल किए 100 परसेंटाइल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कैट का परिणाम घोषित, 20 लड़कों ने हासिल किए 100 परसेंटाइल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Jan 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
आईआईएम बेंगलुरू ने कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट (कैट) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह पहली बार हुआ है जब 20 छात्रों ने पूरे 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। हर साल की तरह इस साल भी कैट में इंजीनियरिंग के छात्रों का बोलबाला रहा। 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले सभी विद्यार्थी लड़के हैं और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से है।
यह संख्या पिछले 6 सालों में सबसे ज्यादा है। साल 2015 में पूरे पसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 17 थी जिसमें केवल एक ही लड़की थी।
इस साल शीर्ष 20 छात्रों में तीन दिल्ली के छात्रों ने जगह बनाई है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चे मुंबई के अविदिप्तो चक्रबर्ती की हो रहे हैं जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में पूरे 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। कैट की परिक्षा 4 दिसंबर को 138 शहरों में हुई थी जिसमें 1.95 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

Trending Videos
कैट की परिक्षा सबसे कठिन परिक्षाओं में से एक होती है। कैट क्लीयर करने के बाद ही छात्र देश के टॉप बिजनेस संस्थान आईआईएम में दाखिला मिलता है। रिजल्ट जारी होने के बाद सभी आईआईएम, शॉर्ट लिस्टिंग करने के बाद सूची जारी होगी जिसे अभ्यर्थी संबंधित आईआईएम की वेबसाइट पर देख सकेंगे।
आईआईएम जिन अभ्यर्थी को शॉर्ट लिस्ट करेंगे उनके नामों की सूची अपने संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। अगले लेवल पर पहुंचे इन अभ्यर्थियों को सीधे इंटरव्यू लेटर भेजे जाएंगे। चुने हुए परीक्षार्थियों को देश के 20 आईआईएम संस्थानों द्वारा पर्सनल इंटरव्यू, रिटन एबिलिटी टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन के लिए संस्थानों में बुलाया जाएगा। इसमें जो विद्यार्थी सफल होंगे वह दो साल के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन लेंगे।

कमेंट
कमेंट X