फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIFT Result 2022 get delay due to corona virus spread nta will inform to candidates know details at iift.nta.nic.in 

IIFT Result 2022: आईआईएफटी के परिणाम जारी होने में हो सकती है देरी, एनटीए समय पर देगा सूचना 

Tue, 18 Jan 2022 07:18 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Tue, 18 Jan 2022 07:18 PM IST
सार

एनटीए द्वारा  भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) परीक्षा परिणाम को जल्द जारी किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारण परिणाम जारी करने में देरी हो सकती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iift.nta.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IIFT Result 2022 get delay due to corona virus spread nta will inform to candidates know details at iift.nta.nic.in 
IIFT Result 2022 - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की तरफ से भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। कोरोना महामारी की वजह से आईआईएफटी के परिणाम की घोषणा में देरी होने की संभावना है। इस बारे में एनटीए के अधिकारियों की तरफ से जल्द ही अभ्यर्थियों को सूचना भी प्रदान की जा सकती है। एनटीए द्वारा आईआईएफटी से जुड़ी तमाम जानकारियों को आधिकारिक वेबसाइट iift.nta.nic.in पर उम्मीदवारों को उपलब्ध कराया जाता है। आमतौर पर आईआईएफटी के परिणाम जनवरी महीने के अंत में या फरवरी महीने की शुरुआत में जारी किए जाते हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के कारण आईआईएफटी एमबीए के नतीजों में देरी होने की आशंका है। इससे आईआईएफटी में एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले सैकड़ों उम्मीदवारों पर असर पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एनटीए के अधिकारियों ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि की वजह से और ओमीक्रान वेरिएंट के तेजी से फैलने के कारण नतीजों को जारी करने में देरी हो सकती है। इस विषय पर जल्द ही अभ्यर्थियों को सूचना दी जाएगी। 

विज्ञापन

दिसंबर में तूफान के कारण हुई थी परीक्षा में देरी 

दिसंबर, 2021 में महीने में आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में आए तूफान की वजह से भी आईआईएफटी परीक्षा में बाधा उत्पन्न हुई थी। जिसकी वजह से परीक्षा के आयोजन तिथि में देरी हुई थी। आमतौर पर देखा गया है कि आईआईएफटी की परीक्षा तिथि और परिणाम के घोषणा के बीच 12 दिन से लेकर एक महीने तक का अंतर देखा गया है। वर्ष 2019 की बात करें तो 1 दिसंबर, 2019 को परीक्षा हुई थी और 13 दिसंबर, 2019 को परीक्षा के परिणामों की घोषणा हो गई थी। वहीं, 2 दिसंबर, 2018 को हुई परीक्षा के परिणाम 15 जनवरी, 2019 को जारी हुए। इनमें 43 दिनों का अंतर देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IIFT Result 2022 को ऐसे देखें 

  • उम्मीदवार एनटीए आईआईएफटी की आधिकारिक वेबसाइट iift.nta.nic.in पर जाएं। 
  • उम्मीदवार होमपेज पर उलब्ध आईआईएफटी 2022 एमबीए (आईबी) स्कोरकार्ड के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब उम्मीदवार आईआईएफटी 2022 के परिणामों को देखने के लिए स्क्रीन पर प्रदर्शित लॉग इन पर जानकारियों को भरें।
  • परिणाम को देखने के लिए उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर, रोल नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें। 
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित सुरक्षा पिन को भी दर्ज करते हुए सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
  • अब स्क्रीन पर आईआईएफटी परीक्षा परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • अब उम्मीदवार आईआईएफटी स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें।
  • अपने आईआईएफटी स्कोरकार्ड की प्रति का प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed