{"_id":"644be540aa620a208b045f1d","slug":"iicd-results-2023-out-at-iicd-ac-in-know-course-wise-seat-intake-details-here-2023-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IICD Results 2023 OUT: आईआईसीडी ने जारी किए दाखिला रिजल्ट, पाठ्यक्रमवार सीटों का विवरण यहां जानें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IICD Results 2023 OUT: आईआईसीडी ने जारी किए दाखिला रिजल्ट, पाठ्यक्रमवार सीटों का विवरण यहां जानें
Fri, 28 Apr 2023 08:54 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 28 Apr 2023 08:54 PM IST
सार
IICD Results 2023 OUT: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्राफ्ट्स एंड डिजाइन (आईआईसीडी), जयपुर ने आईआईसीडी 2023 प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
IICD Jaipur
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IICD Results 2023 OUT: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्राफ्ट्स एंड डिजाइन (आईआईसीडी), जयपुर ने 28 अप्रैल 2023 को आईआईसीडी 2023 प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार 16 अप्रैल, 2023 को आईआईसीडी प्रवेश परीक्षा 2023 में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट iicd.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
छात्रों को उनके प्रदर्शन और एक व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) के आधार पर विभिन्न डिजाइन कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्राफ्ट्स एंड डिजाइन परीक्षा 2023 दो पार्ट भाग A और भाग B में आयोजित की गई थी। छात्रों को एक से 15 मई, 2023 तक IICD पाठ्यक्रम शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। सेमेस्टर जुलाई 2023 में शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
IICD Results 2023 OUT: चेक करने की प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- iicd.ac.in पर जाएं। -
होम पेज पर 'आईआईसीडी रिजल्ट 2023' पर क्लिक करें। -
आवश्यक क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें। -
IICD परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का एक प्रिंट आउट ले लें।
IICD 2023 पाठ्यक्रम और सीटों का विवरण
-
4 साल का एकीकृत स्नातक कार्यक्रम (CFPD + B.VOC.) - 120 -
5 साल का इंटीग्रेटेड पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम (CFPD + B.VOC. + M.VOC.)- 25 -
मास्टर ऑफ वोकेशन इन क्राफ्ट्स इन डिजाइन (M.VOC.)- 75
कमेंट
कमेंट X