फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU TEE June 2022 Registration Deadline Without Late Fee is Extended till June 30 check details here

IGNOU TEE Registration: इग्नू सत्रांत परीक्षा पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि आगे बढ़ी, अब यह है लास्ट डेट

Mon, 27 Jun 2022 05:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 27 Jun 2022 05:20 PM IST
सार

IGNOU TEE June 2022 Registration: परीक्षा 22 जुलाई से शुरू होगी और 05 सितंबर, 2022 को समाप्त होगी। पात्र छात्रों के हॉल टिकट टर्म एंड परीक्षा शुरू होने से लगभग 7 से 10 दिन पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

विज्ञापन
IGNOU TEE June 2022 Registration Deadline Without Late Fee is Extended till June 30 check details here
IGNOU TEE 2022 Registration Deadline Extended - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

IGNOU TEE 2022 Registration Deadline Extended: इग्नू की ओर से जून 2022 सत्रांत परीक्षाओं के लिए पंजीकरण हेतु एक और विस्तारित मौका दिया जा रहा है। इग्नू ने परीक्षा पंजीकरण के लिए आवेदन की आखिरी तिथि को आगे बढ़ा दिया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) जून 2022 टर्म एंड परीक्षा के लिए आवेदन विंडो गुरुवार, 30 जून को बंद कर देगा।

विज्ञापन

फिलहाल, उम्मीदवार 200 रुपये प्रति कोर्स के शुल्क का भुगतान करके ignou.ac.in पर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। 1100 रुपये (प्रति कोर्स अतिरिक्त 200 रुपये) के विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने की तिथि 01 जुलाई से 05 जुलाई तक है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून तक थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया था।

विज्ञापन

IGNOU TEE 2022: परीक्षा 22 जुलाई से शुरू होगी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि जून-2022 सत्रांत परीक्षा के लिए छात्रों द्वारा परीक्षा फॉर्म जमा करने के लिए ऑनलाइन लिंक अब अनुसूची और आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ खुला है। छात्र तदनुसार ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। परीक्षा 22 जुलाई से शुरू होगी और 05 सितंबर, 2022 को समाप्त होगी। पात्र छात्रों के हॉल टिकट टर्म एंड परीक्षा शुरू होने से लगभग 7 से 10 दिन पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
 

IGNOU TEE June 2022 फॉर्म जमा करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर टीईई जून 2022 फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  3. “ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ें” पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट करें।
  5. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
  6. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed