{"_id":"6113f1408ebc3ef3932c1a81","slug":"ignou-tee-june-2021-exams-assignment-project-submission-dates-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू टीईई जून 2021: सत्रांत परीक्षा के उम्मीदवारों को दी राहत, असाइनमेंट-प्रोजेक्ट सबमिशन की तारीख बढ़ाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इग्नू टीईई जून 2021: सत्रांत परीक्षा के उम्मीदवारों को दी राहत, असाइनमेंट-प्रोजेक्ट सबमिशन की तारीख बढ़ाई
Wed, 11 Aug 2021 09:41 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 11 Aug 2021 09:41 PM IST
सार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने बुधवार, 11 अगस्त, 2021 को विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने सत्रांत परीक्षाओं (टीईई) के लिए असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, शोध प्रबंध, फील्ड वर्क जर्नल, इंटर्नशिप रिपोर्ट आदि जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने बुधवार, 11 अगस्त, 2021 को विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने सत्रांत परीक्षाओं (टीईई) के लिए असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, शोध प्रबंध, फील्ड वर्क जर्नल, इंटर्नशिप रिपोर्ट आदि जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है।
विज्ञापन
इनके अलावा छात्र टीईई के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भी 31 अगस्त, 2021 तक जमा कर सकते हैं। छात्र या तो सॉफ्ट कॉपी में या हार्ड कॉपी में असाइनमेंट जमा कर सकते हैं। असाइनमेंट जमा करने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट http://ignou.ac.in/ पर अपने नामांकन संख्या, कार्यक्रम के नाम और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करना आवश्यक है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : मैनेजमेंट ट्रेनी के 588 पदों के लिए आवेदन शुरू, गेट स्कोर से होगा चयन
विज्ञापन
गौरतलब है कि फिलहाल, जून 2021 सत्रों के लिए सत्रांत परीक्षा चल रही है और परीक्षाएं 09 सितंबर, 2021 को समाप्त होंगी। परीक्षाएं स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों के अंतिम वर्ष के लिए उनके बैकलॉग के साथ आयोजित की जा रही हैं। वहीं, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, पीजी सर्टिफिकेट और सर्टिफिकेट प्रोग्राम की परीक्षाएं भी तीन अगस्त से शुरू हुईं हैं।
इस बीच, विश्वविद्यालय ने पहले जुलाई सत्र के लिए नए प्रवेश की समय सीमा बढ़ा दी थी। जुलाई 2021 सत्र के लिए आवेदन करने या फिर से पंजीकरण करने की अंतिम तिथि अब 16 अगस्त, 2021 है। उम्मीदवार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in पर ओडीएल कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अक्तूबर में होंगी यूजीसी नेट- जेआरएफ परीक्षाएं, यहां है आवेदन लिंक व अधिसूचना
नए आवेदकों को एक नया पंजीकरण करने, सभी विवरण जमा करने और उस कार्यक्रम का चयन करने की आवश्यकता होती है जिसमें वे पढ़ना और आगे बढ़ना चाहते हैं। सभी आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र जमा करने से पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://ignou.ac.in/ पर उल्लेखित दिशा- निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
कमेंट
कमेंट X