फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU Registration Validity For Management, MBA Courses Extended

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: एमबीए पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन वैधता बढ़ी

Thu, 08 Jul 2021 05:24 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 08 Jul 2021 05:24 PM IST
सार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने प्रबंधन कार्यक्रमों (एमबीए व स्पेशलाइज्ड पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम्स) एवं एमबीए (बैंकिंग एंड फाइनेंस) के छात्रों के लिए पंजीकरण की वैधता को जून के टर्म एंड परीक्षा से लेकर दिसंबर के टर्म एंड परीक्षा तक पूरा करने की अनुमति के साथ बढ़ा दिया है।
 

विज्ञापन
IGNOU Registration Validity For Management, MBA Courses Extended
इग्नू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने प्रबंधन कार्यक्रमों (एमबीए व स्पेशलाइज्ड पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम्स) एवं एमबीए (बैंकिंग एंड फाइनेंस) के छात्रों के लिए पंजीकरण की वैधता को जून के टर्म एंड परीक्षा से लेकर दिसंबर के टर्म एंड परीक्षा तक पूरा करने की अनुमति के साथ बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए रजिस्ट्रेशन वैलिडिटी को बढ़ाया है। इसे लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया है। दिसंबर तक छात्रों को अपने पहले से पंजीकृत पाठ्यक्रमों को पूरा करने में सक्षम बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन वैलिडिटी को बढ़ाया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-ओडिशा सीएचएसई प्लेस II रिजल्ट 2021: बोर्ड ने स्कूलों से प्रैक्टिकल रिकॉर्ड जमा करने के लिए कहा 
विज्ञापन


पंजीकृत छात्र जिन्होंने पहले ही अपने पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण किया है, लेकिन जून  की टर्म एंड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें दिसंबर टीईई परीक्षा में बैठने का एक अतिरिक्त मौका दिया जाएगा। जून टर्म एंड परीक्षा कोविड के कारण अब अगस्त में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-राष्ट्र रक्षा सूत्र : भारतीय सेना के जवानों में जीत का जज्बा और जोश भर देते हैं ये वाक्य, पढ़िए

जो अभ्यर्थी पहले से ही प्रबंधन कार्यक्रम (एमबीए और विशेष पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम) और एमबीए (बैंकिंग और वित्त) के लिए पंजीकृत हैं, उन्हें वैधता अवधि के दौरान नए बचे हुए पाठ्यक्रमों में पंजीकरण की अनुमति नहीं दी जाएगी।  स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए इग्नू जून 2021 टर्म एंड परीक्षा (टीईई) बैकलॉग के  साथ 3 अगस्त से आयोजित की जाएगी। इसी तरह पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा (पीजीडी), डिप्लोमा, पोस्टग्रेजुएट सर्टिफिकेट और सर्टिफिकेट परीक्षाएं भी 3 अगस्त से शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed