IGNOU PhD 2023 Answer Key Out: इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड
IGNOU PhD 2023: इग्नू ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU PhD Entrance Test 2023 Answer Key Released: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने विभिन्न डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in के माध्यम से उत्तर कुंजी की जांच कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार जारी की गई उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए इनके पास 04 मार्च, 2023 (शाम 6 बजे) तक का समय दिया गया है। विश्वविद्यालय ने entrytest@ignou.ac.in पर ईमेल के माध्यम से ऑनलाइन चुनौतियों को आमंत्रित किया है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी भी शिकायत पर विषय विशेषज्ञ विचार नहीं करेंगे।
इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 08 जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। उत्तर कुंजी एक मार्च से चार मार्च, 2023 के बीच डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। विश्वविद्यालय उम्मीदवारों से प्राप्त चुनौतियों पर विचार करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। फाइनल आंसर की के आधार पर इग्नू पीएचडी का रिजल्ट घोषित करेगा।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध लिंक “पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तर कुंजी” लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को दूसरे पृष्ठ पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
- अब, 'उत्तर कुंजी' लिंक पर क्लिक करें।
- विभिन्न कार्यक्रमों के लिए इग्नू पीएचडी उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
- उत्तर कुंजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया सत्यापित करें और आगे के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X