फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU PhD Entrance Result 2022 released on ignou.nta.ac.in know how to check sarkari result

IGNOU PhD Entrance Result: इग्नू ने जारी किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Sun, 03 Apr 2022 02:46 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 03 Apr 2022 02:46 PM IST
सार

IGNOU PhD Entrance Result: जानकारी के मुताबिक IGNOU पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 18 हजार उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, इनमें से करीब 9 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था।

विज्ञापन
IGNOU PhD Entrance Result 2022 released on ignou.nta.ac.in know how to check sarkari result
IGNOU PhD Entrance Result - फोटो : Social Media

विस्तार

IGNOU PhD Entrance Result: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2021-2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। यह परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की ओर से जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट  ignou.nta.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करना होगा। 

विज्ञापन

IGNOU PhD Entrance Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
 एनटीए की ओर से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा  केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IGNOU PhD Entrance Result: 9 हजार के करीब उम्मीदवारों ने लिया था हिस्सा 
जानकारी के मुताबिक IGNOU पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 18 हजार उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, इनमें से करीब 9 हजार उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। इन सभी के परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार जरूरी जानकारी को दर्ज कर के अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

IGNOU PhD Entrance Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.nta.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे IGNOU PhD Score Card 2021-22 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 
  • अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed