{"_id":"60e8081a1358533c727559fc","slug":"ignou-launches-certificate-programme-in-sanskrit","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: संस्कृत में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 12वीं के बाद करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय: संस्कृत में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 12वीं के बाद करें आवेदन
Fri, 09 Jul 2021 02:00 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 09 Jul 2021 02:00 PM IST
सार
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने संस्कृत में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। इस सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अभ्यर्थी बारहवीं के बाद आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इग्नू
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने संस्कृत में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। इस सर्टिफिकेट कोर्स के लिए अभ्यर्थी बारहवीं के बाद आवेदन कर सकते हैं। इस नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.samarth.edu.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्कृत में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सर्टिफिकेट कोर्स एक सुनहरा अवसर है। इस सर्टिफिकेट कोर्स की न्यूनतम अवधि छह महीने और अधिकतम अवधि एक साल है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जेईई मेन 2021: चौथे सत्र के लिए आवेदन शुरू, 7 चरणों में ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन
15 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
जिन छात्रों ने बारहवीं कक्षा पास कर ली है या फिर बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी है, वे इस सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स की फीस 1500 रुपए है, जबकि रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपए है। आपको बता दें कि इससे पहले इग्नू कई डिग्री कोर्स भी शुरू कर चुका है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-केईएएम 2021: केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल परीक्षा स्थगित, जानिए क्या है वजह?
स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (एसओपीवीए) इग्नू ने हाल ही में मास्टर ऑफ आर्ट्स इन ड्रॉइंग एंड पेंटिंग कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स भी जुलाई सत्र से ही शुरू किया गया है। विश्वविद्यालय का कहना था कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन समझदार छात्रों को शिक्षा प्रदान करना है जिनके पास पारंपरिक प्रणालियों के माध्यम से ललित कला का अध्ययन करने की पहुंच नहीं है। हालांकि इस डिग्री कोर्स का माध्यम अंग्रेजी होगा लेकिन छात्रों को हिंदी में अपने असाइनमेंट और परीक्षा को पूरा करने की अनुमति होगी। इस कार्यक्रम की अवधि दो वर्ष है और कुल शुल्क 16,500 रुपये है। जिसका भुगतान छात्र दो किश्तों में कर सकते हैं। इससे पहले इग्नू ने एमए ज्योतिष और ऊर्दू कोर्स शुरू किया था।
कमेंट
कमेंट X