फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU June Result 2021 IGNOU released june term end examination result, know how to check

IGNOU June Result 2021: इग्नू ने जारी किया जून टर्म एंड परीक्षाओं का परिणाम, यहां करें चेक

Tue, 12 Oct 2021 06:48 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 12 Oct 2021 06:48 PM IST
सार

IGNOU June Result 2021: कोरोना महामारी के असर को देखते हुए इग्नू की यह परीक्षाएं इस बार देरी से आयोजित की गई थी। यह परीक्षाएं 27 सितंबर 2021 से 6 अक्तूबर 2021 तक आयोजित हुई थी।
 

विज्ञापन
IGNOU June Result 2021 IGNOU released june term end examination result, know how to check
IGNOU June Result 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जून महीने में आयोजित टर्म इंड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इग्नू जून 2021 परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम अपने इनरोलमेंट नंबर की मदद से देख सकते हैं। कोरोना महामारी के असर को देखते हुए इग्नू की यह परीक्षाएं इस बार देरी से आयोजित की गई थी। इग्नू के जून टर्म इंड परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 सितंबर 2021 थी।  

विज्ञापन


यह परीक्षाएं 27 सितंबर 2021 से 6 अक्तूबर 2021 तक केवल उन छात्रों के लिए हुई थी जिन्होंने सितंबर 2020 और मार्च 2021 की परीक्षाएं पूरी नहीं की थी। ऐसे छात्र जो इस टर्म इंड परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम इग्नू के आधिकारिक पोर्टल  ignou.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इग्नू जून टर्म इंड परीक्षा परिणाम कैसे चेक करें ?

हर सत्र की तरह इस बार भी इग्नू ने परिणामों की घोषणा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन ही की है। छात्र अपना परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1. आधिकारिक पोर्टल ignou.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर अलर्ट सेक्शन पर जाएं।
3. Result for Term End June 2021 Examination के लिंक पर क्लिक करें।
4. आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे। 
5. मांगी गई जानकारीयों को भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
6. आपका परिणाम आपके सामने आ जाएगा।
7. इसे चेक कर के आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकलवा लें।

यदि किसी छात्र पर अनुचित कार्य के तहत कोई कार्रवाई की गई है, तो उस विशेष छात्र का परिणाम रद्द कर दिया जाएगा। परिणामों का आंकलन 70 फीसद लिखित और 30 फीसद प्रायोगिक अंको के आधार पर किया गया है। जिन छात्रों ने क्वालिफाइंग नंबर प्राप्त किए हैं वह पास माने जाएंगे। छात्र अपने परीक्षा परिणाम और डिजीटल मार्कशीट को वेबसाइट से डाउनलोड कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed