फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU extended the registration date for IGNOU July 2022 session once again

IGNOU Admissions 2022: इग्नू ने जुलाई सत्र के लिए बढ़ाई पंजीकरण की तारीख, 31 अक्तूबर तक करें आवेदन

Fri, 28 Oct 2022 03:16 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Fri, 28 Oct 2022 03:16 PM IST
सार

इग्नू में जो उम्मीदवार जुलाई सत्र की परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तिथि को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
IGNOU extended the registration date for IGNOU July 2022 session once again
ignou admission - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IGNOU Admissions 2022: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (Indira Gandhi National Open University) ने जुलाई 2022 सत्र के लिए पंजीकरण तारीख आज एक बार फिर बढ़ा दी है।  जो उम्मीदवार जुलाई 2022 सत्र परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अब इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट - ignou.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास अब इग्नू जुलाई 2022 सत्र के लिए पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए 31 अक्तूबर तक का समय है।
विज्ञापन


बता दें कि ऑनलाइन और ओडीएल मोड (प्रमाण पत्र और सेमेस्टर-आधारित कार्यक्रम को छोड़कर) दोनों के लिए पीजी और यूजी कार्यक्रम के लिए नए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2022 तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


ऐसे करें इग्नू में आवेदन

  • सबसे पहले इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  • जुलाई 2022 सत्र के नए प्रवेश के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा।
  • पसंदीदा ऑनलाइन और ओडीएल (डिस्टेंस) कार्यक्रमों के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी डिटेल्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भरें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट रख लें। 

  पहले भी बढ़ाई जा चुकी हैं तारीखें

इग्नू ने जुलाई प्रवेश 2022 पंजीकरण को भी पहले कई मौकों पर बढ़ाया था। आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर को बंद होने वाली थी, जिसे पहले 10 अक्तूबर तक और फिर आगे 20 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया था। जिसके बाद 27 अक्तूबर की गई थी। उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, आयु प्रमाण, प्रासंगिक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, श्रेणी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रतियां लाना आवश्यक है। साथ ही बीपीएल प्रमाण पत्र की कॉपी यदि कोई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed