IGNOU B.Ed Answer Key 2023: इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
IGNOU B.Ed Answer Key 2023: इग्नू ने बीएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन इसे चेक कर सकते हैं।
विस्तार
IGNOU B.Ed Answer Key 2023: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने बीएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएड प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी सभी उम्मीदवारों के लिए 16 जनवरी 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे अपना प्रश्न, यदि कोई हो, ईमेल आईडी Entrytest@ignou.ac.in पर भेज सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि 16 जनवरी, शाम 6 बजे के बाद किसी भी प्रश्न पर विचार नहीं किया जाएगा।
IGNOU B.Ed Answer Key ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
-
होम पेज पर इग्नू बीएड उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
-
उम्मीदवार यहां अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
-
अब पेज डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X