फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU Admissions 2021 today is the last date for registration in ug pg courses of ignou, candidate confirm their seats

IGNOU Admissions 2021 : इग्नू के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीयन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें

Mon, 22 Nov 2021 05:24 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 22 Nov 2021 05:24 PM IST
सार

IGNOU Admissions 2021 : इससे पहले इग्नू द्वारा  स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पंजीयन की आखिरी तारीख 12 नवंबर 2021 तक रखी गई थी। छात्रों की मांग को देखते हुए इस तारीख को आगे बढ़ा कर 22 नवंबर 2021 तक किया गया था।

विज्ञापन
IGNOU Admissions 2021 today is the last date for registration in ug pg courses of ignou, candidate confirm their seats
IGNOU Admissions 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)  में स्नातक और स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीयन का आज 22 नवंबर 2021 को आखिरी दिन है। यह प्रवेश प्रक्रिया जुलाई सत्र के लिए आयोजित की जा रही है। ऐसे उम्मीदवार जो इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं और अब तक अपना पंजीयन नहीं किया है, वह इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 2021 सत्र के लिए अपना पंजीयन करा लें। 

विज्ञापन


इससे पहले इग्नू द्वारा  स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में पंजीयन की आखिरी तारीख 12 नवंबर 2021 तक रखी गई थी। छात्रों की मांग को देखते हुए इस तारीख को आगे बढ़ा कर 22 नवंबर 2021 तक किया गया था। उम्मीदवार ध्यान दें कि पंजीयन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के लिए पंजीयन कैसे करें?

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं। 
2. होम पेज पर दिख रहे Click here for new registration के लिंक पर क्लिक करें।
3. पंजीयन पत्र में मांगी जा रही जरूरी जानकारी भरें।
4. आवेदन फीस जमा करें।
5. अब पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें।
6. आवेदन पत्र को सभी जरूरी जानकारी के साथ भरें।
7. सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

इग्नू द्वारा घोषणा की गई है कि एससी और एसटी वर्ग से आने वाले आवेदकों को पंजीयन शुल्क से छूट मिलेगी। हांलांकि, यह छूट केवल एक ही पाठ्यक्रम के लिए दी जाएगी। अगर कोई आवेदक एक से ज्यादा पाठ्यक्रमों में फीस छूट के लिए आवेदन करता है तो उसके सभी आवेदन खारिज कर दिए दाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पाठ्यक्रमों में प्रवेश की योग्यताओं को अच्छे से पढ़कर समझ लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू)  द्वारा दिसंबर 2021 सत्र की परीक्षाओं के लिए नई डेटशीट भी जारी की गई है। यह डेटशीट अंतरिम है, बोर्ड और अभी एक और अंतिम डेटशीट जारी की जाएगी। इस डेटशीट को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जारी किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed