फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU Admission 2025: Application Window for ODL and Online Programs Closes on 31 March, Register here

IGNOU Admission 2025: इग्नू ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आज बंद होगी आवेदन विंडो, तुरंत करें पंजीकरण

Mon, 31 Mar 2025 08:36 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 31 Mar 2025 08:36 AM IST
सार

IGNOU Admission 2025: इग्नू, ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन मोड के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले प्रदान करता है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आप तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है।

विज्ञापन
IGNOU Admission 2025: Application Window for ODL and Online Programs Closes on 31 March, Register here
IGNOU Admission 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

IGNOU Admission 2025: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) द्वारा जनवरी 2025 सेशन के लिए दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आप तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 31 मार्च 2025 को समाप्त हो जाएगी। इसलिए योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि तुरंत इग्नू जनवरी 2025 सेशन के लिए आवेदन ignou.ac.in पर जाकर कर लें।

विज्ञापन

अलग-अलग पोर्टल्स पर करना होगा आवेदन

इग्नू जनवरी 2025 एडमिशन के तहत इग्नू के ओडीएल और ऑनलाइन मोड में उपलब्ध सभी मास्टर, बैचलर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अवेयरनेस प्रोग्राम्स में दाखिला लिया जा सकता है। हालांकि, इग्नू के डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्सों के लिए छात्रों को अलग-अलग पोर्टल्स पर आवेदन करना होगा।

विज्ञापन

इग्नू के डिस्टेंस कोर्स में दाखिले के लिए छात्र को एडमिशन पोर्टल (डिस्टेंस) http://ignouadmission.samarth.edu.in पर जाना होगा। वहीं, इग्नू के ऑनलाइन कोर्सों में दाखिले के लिए छात्र को एडमिशन पोर्टल (ऑनलाइन) http://ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

आवश्यक दस्तावेज

नए उपयोगकर्ताओं को "नया पंजीकरण" बटन पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरनी होगी। इसके अलावा, प्रत्येक आवेदक को एक डीईबी आईडी बनानी होगी, जो आवेदन जमा करने के लिए अनिवार्य है। आवेदन के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC उम्मीदवारों के लिए)

आवेदन शुल्क

यदि कोई छात्र अपना आवेदन रद्द करना चाहता है, तो यह विकल्प आवेदक के लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध है। एक बार आवेदन रद्द करने के बाद, इसे पुनः बहाल नहीं किया जा सकता। यदि प्रवेश की पुष्टि के बाद रद्दीकरण किया जाता है, तो कार्यक्रम शुल्क (₹2000 तक) का 15% कटौती के साथ धनवापसी की जा सकती है

आवेदकों को पंजीकरण शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल है, हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में विश्वविद्यालय द्वारा धन वापसी की जा सकती है।

ऐसे करें आवेदन

इग्नू पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (ignouadmission.samarth.edu.in) पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और "IGNOU रजिस्ट्रेशन" विकल्प चुनें।
  • अपना व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • लॉगिन करें और रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र स्कैन कर अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed