{"_id":"5b78052442c7924660499d78","slug":"if-you-want-to-get-a-good-job-then-read-this","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यदि पाना चाहते हैं अच्छी नौकरी तो इन बातों को न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
यदि पाना चाहते हैं अच्छी नौकरी तो इन बातों को न करें नजरअंदाज
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Aug 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
जब भी हम किसी कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई करते हैं तो वहां सबसे पहले हमारे रिज्यूमे की मांग होती है इसलिए जरूरी है कि हमारा रिज्यूमे ज्यादा अट्रैक्टिव और प्रभावशाली हो। किसी भी कंपनी में प्रवेश करने के लिए यह हमारी पहचान के रूप में काम करता है।
विज्ञापन
इंटरव्यू या लिखित परीक्षा की टेंशन तब आती है जब हमारा रिज्यूमे शॉर्टलिस्ट हो क्योंंकि जब तक आपका बायोडाटा सिलेक्ट नहीं होगा तब तक आप कहीं भी नौकरी के लिए नहीं जा सकते। अपने रिज्यूमे को कैसे करें प्रेजेंट और किस तरह के बदलाव करने की है जरूरत, आइये जानते हैं-
विज्ञापन
Trending Videos
इन स्टेप्स को करें फॉलो
पर्सनल इंफोर्मेशन
रिज्यूम में सबसे पहले अपना नाम, पता, नंबर और आईडी दर्ज करें। यह जानकारी भी हमारी पर्सनल इनफार्मेशन का ही हिस्सा है। गैप या स्पेस का विशेष ध्यान रखें।
ऑब्जेक्टिव
यह सबसे ज्यादा जरूरी ऑप्शन होता है। सबसे पहले कंपनी में किसी भी व्यकित का ऑब्जेक्टिव ही पढ़ा जाता है। इसमें लिखते हैं कि हम जॉब क्यों करना चाहते हैं। दो से तीन लाइनों में एक अच्छा सा ऑब्जेक्टिव हमारे रिज्यूमे में चार चांद लगा देता है।
शैक्षिक योग्यता
इस सेक्शन में आप अपनी शैक्षिक योग्यता के अलावा विशेष योग्यताओं के बारे में बताते हैं। इस सेक्शन में यूजी, पीजी या डिप्लोमा कोर्स आ सकता है। यदि आपने एक वर्ष का कोर्स किया है या कोई अन्य कोर्स के लिए परीक्षा दी है तो आप इन सभी को अपने रिज्यूम में जोड़़ सकते है। इसके लिए आप पेपर में एक टेबल बना सकते है। इसमें आप शैक्षिक योग्यताओं से सम्बंधित पूरी जानकारी दे सकते है। डिविजन के साथ अपनी परसेंटेज भी दर्ज कर सकते हैं।
दें अपने अनुभव की जानकारी
इस सेक्शन में आप अपने पुराने जॉब का अनुभव बता सकते हैं कि आपने किस वर्ष में जॉब की शुरुआत की, किस पद के लिए भर्ती हुए, आपके टास्क और प्रोजेक्ट्स क्या हैं। साथ ही आप अपने ऑनलाइन प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी दे सकते हैं। याद रखें जानकारी सिर्फ उन्हीं चीजों की दें, जिनके दस्ताबेज या सर्टिफिकेट आपके पास हों।
अन्य गतिविधियां (एक्सट्रा एक्टिविटीज)
इस सेक्शन मैं आप अपनी अन्य गतिविधियों के बारे में बता सकते है। जैसे – भाषण, डांस, खेल-कूद, वाद-विवाद आदि। साथ ही आपने कोई पुरस्कार प्राप्त किया हो तो आप यहां जोड़ सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X